फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सरपंचों के धरने पर समर्थन देने पहुंचे विधायक आनन्द सिंह दांगी

सरपंचों के धरने पर समर्थन देने पहुंचे विधायक आनन्द सिंह दांगी

Sun, 01 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
सरपंचों के धरने पर समर्थन देने पहुंचे विधायक आनन्द सिंह दांगी
सरपंचों के धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक आनंद सिंह दांगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा।
खंड कार्यालय पर धरना दे रहे सरपंचों व ग्राम सचिवों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। 30 मार्च से खंड के सभी सरपंच व ग्राम सचिव ई पंचायत प्रणाली के विरोध में खंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुक्रवार को सरपंचों ने खंड कार्यालय पर ताला जड़ कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था। आज दूसरे दिन भी सरपंचों ने धरना जारी रखा और कहा कि जब तक उनकी सभी दस मांगें नहीं मानी जाएंगी, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सरपंच एसोसिएशन प्रधान अमित मदान चांदी के नेतृत्व में सरपंचों व ग्राम सचिवों का धरना चल रहा है। शनिवार को लाखनमाजरा धरना स्थल पर महम से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी सरपंचों व ग्राम सचिवों को समर्थन देने पहुंचे।।इस दौरान लाखनमाजरा, खरैंटी, बैंसी, गुगाहेड़ी, खरक जाटान, नान्दल, चिड़ी, इन्द्रगढ़, चांदी, टिटोली, सिसरोली, घड़ौठी, सुंदरपुर आदि गांवों के सरपंच व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो नंबर:1 लाखनमाजरा खण्ड कार्यालय पर सरपंचों के धरने पर समर्थन देने पहुंचे विधायक आनन्द सिंह दांगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed