{"_id":"5abc0c174f1c1bdf298b473d","slug":"31522273303-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर का मनाया 2617वां जन्म कल्याणक महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर का मनाया 2617वां जन्म कल्याणक महोत्सव
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित एसएनजे पांच
जन्म कल्याणक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती छात्राएं।
.................................
महावीर जयंती आज, निकाली जाएगी रथयात्रा
- जयंती की पूर्व संध्या पर हुई भजन संध्या
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सकल जैन समाज ने बुधवार को भगवान महावीर के 2617वें जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या पर महावीर पार्क में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रही व शहर के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमा मय उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया मंच का संचालन राजेश जैन ने किया। कार्यक्रम में जैन स्कूल के विद्यार्थियों व वर्धमान कीर्तन मंडल की ओर से भगवान महावीर पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए। इसमें वर्धमान कीर्तन मंडल के सदस्यों ने बधाई के भजन गाते हुए कीर्तन किया और 108 दीपकों के साथ भगवान महावीर की आरती उतारी। जैन पाठशाला के बच्चों ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महावीर जयंती पर्व के अवसर पर वीरवार को शहर के सभी जैन मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। प्रात: 7.30 बजे सराय मोहल्ला स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर से स्वर्ण रथ यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इसी तरह मॉडल टाउन स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन, वेद दलाल, विजय जैन, विनोद जैन, रिषभ जैन, विजेंद्र जैन, अनिल जैन लोहिया, अनिल जैन, सतीश जैन, पीयूष जैन, अमित जैन, अतुल जैन, प्रदीप जैन, अशोक जैन, दया जैन, नवीन जैन नीटू आदि मौजूद रहे।