फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसएससी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ एकजुट हुए विद्यार्थी, 31 को जाएंगे दिल्ली

एसएससी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ एकजुट हुए विद्यार्थी, 31 को जाएंगे दिल्ली

Wed, 28 Mar 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
एसएससी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ एकजुट हुए विद्यार्थी, 31 को जाएंगे दिल्ली
फोटो नंबर : 106 व 107
विज्ञापन


एसएससी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ एकजुट हुए विद्यार्थी, 31 को जाएंगे दिल्ली,
एमडीयू में लाइब्रेरी के सामने विद्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन, उठाई सीबीआई जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एसएससी पेपर लीक मामले में मंगलवार को विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नेकीराम कॉलेज से एमडीयू तक जुलूस के रूप में सरकार के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए विद्यार्थियों ने मामले की जांच सीबीआई कराने की मांग की। परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ एकजुट हुए विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी के सामने रोष प्रकट करने के बाद 31 मार्च को दिल्ली जाने का फैसला लिया। विद्यार्थियों ने काले बैज लगाकर भी विरोध प्रकट किया।
छात्र मनीष ने कहा कि यह आंदोलन देश भर के नौकरी व भर्ती में व्याप्त भ्रष्टाचार की लड़ाई का प्रतीक बन गया है। भर्ती में बैक डोर से एंट्री दी जा रही हैं। होनहार मेहनत के बावजूद पीछे रह जाता है और नालायक नकल व पेपर लीक के जरिए आगे निकल जाता है। ऐसे मामलों पर रोक लगनी चाहिए। दिल्ली में हुए एसएससी पेपर लीक मामले में सरकार सख्ती बरतते हुए निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच कराए।
विज्ञापन

एमडीयू की छात्रा रेनू ने कहा कि आंदोलन में छात्राएं भी अपनी भागीदारी दर्शाएं। हरियाणा 31 मार्च के आंदोलन में पूरा समर्थन करेगा। यह आंदोलन सिर्फ एसएससी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश में बदहाल परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ है। सीजीओ कांप्लेक्स में शुरू हुआ धरना अब देशव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। इस मामले की सीबीआई जांच के साथ जांच पूरी होने तक एसएससी की सभी परीक्षाओं को स्थगित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed