{"_id":"5a0c9fa04f1c1bb6678bbefa","slug":"31510776736-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किलोमीटर हाईवे पर हर कदम हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किलोमीटर हाईवे पर हर कदम हादसे का डर
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 किलोमीटर लंबे हाईवे पर हर कदम हादसे का डर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
सोनीपत में कुंडली से हल्दाना बार्डर तक गुजरने वाले 30 किलोमीटर हाईवे पर हहर कदम हादसे का भय बना रहता है। यहां हादसा होना आम बात है। रोजाना कहीं न कहीं दुर्घटना हो ही जाती है। हाईवे पर महीने में औसतन 10-12 लोग अपनी जिंदगी गंवा देते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भारी वाहन चालकों की मनमानी और कुंडली से हल्दाना बॉर्डर तक बने 17 कट हैं। यह कट वैसे तो संबंधित गांव के वाहनों की क्रॉसिंग के लिए बना रखे हैं। लेकिन लंबे फेर से बचने के लिए भारी वाहन चालक भी इन्हीं कटों का प्रयोग करते हैं। यह हादसे का सबब तो बनते ही हैं और इससे जाम की स्थिति भी बनी रहती है। वाहनों चालकों को इस हाईवे से गुजरने में दोगुना तक समय लग जाता है। साथ ही हाईवे पर बनाए गए मुरथल व गन्नौर फ्लाईओवर पर करीब आठ साल बाद भी स्ट्रीट लाइट तक नहीं लग सकी हैं। कोहरे के दौरान यहां हादसे का अंदेशा बना रहता है।
हाईवे पर यहां बने हैं कट
-जांटी मोड़ : हाईवे पर सबसे पहला कट कुंडली बॉर्डर से निकलते ही जांटी गांव की तरफ जाता है। यहां माइनिंग की वजह से भारी वाहनों की क्रासिंग रहती है।
-कुंडली गांव : दूसरा कट कुंडली गांव का है, यहीं से कुंडली औद्योगिक इलाके में प्रवेश भी होता है।
-प्याऊ मनियारी : यहां से नरेला के वाहनों का डायवर्सन है।
-नाथूपुर मोड़ : औद्योगिक इलाके की तरफ वाहनों का डायवर्ट होता है।
-रसोई गांव : यहां से भी भारी वाहन चालक मनमानी कर सड़क पार करते हैं।
प्रीतमपुरा गांव : प्रीतमपुरा व हाईवे स्थित मॉल की क्रांसिंग यहीं से होती है।
-बढ़खालसा गांव : यहां पर केएमपी-केजीपी का मेन चौराहा बन रहा है। अवैध फ्रूट मार्केट परेशानी का सबब बनती है।
-बीसवां मील चौक : यहां राई औद्योगिक क्षेत्र की क्रॉसिंग के साथ दर्जनों गांवों का भी लिंक बनता है।
-राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौक : यहां भी राई औद्योगिक क्षेत्र व राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में जाने वालों वाहनों के कारण जाम लगा रहता है।
-गांव राई : यहां से भी भारी वाहन चालक मनमाने तरीके से सड़क पार करते हैं।
-सेक्टर-7 का चौक : सोनीपत से बाइपास आने वाले वाहन यहीं से हाईवे पर आते हैं।
-कुमासपुर चौक : कुमासपुर गांव से उत्तर प्रदेश जाने वाले भारी वाहन चालकों की मनमानी हाईवे के राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही है।
-हसनपुर मोड़, पिपली खेड़ा व सनपेड़ा मोड़ से गांव के लिए क्रॉसिंग हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल भारी वाहन कर रहे हैं।
फ्लाईओवर पर ट्रैफिक लाइट का अभाव बना मुसीबत
जीटी रोड पर स्थित मुरथल व गन्नौर फ्लाईओवर पर रात को स्ट्रीट लाइट का अभाव भी परेशानी खड़ा कर रहा है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां अंधेरा पसरा रहता है। खासकर कोहरे, धुंध व स्मॉग में यहां मुसीबत बढ़ जाती है।
अवैध कटों को किया जाए बंद : माही मलिक
हाईवे पर बने अवैध कटों को तत्काल बंद किया जाए। इससे हादसों को रोक पाना काफी हद तक संभव हो सकेगा। अवैध कटों पर भारी वाहनों को क्रॉसिंग करने पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
माही मलिक, अधिवक्ता।
फ्लाईओवर पभ होना चाहिए प्रकाश का प्रबंध
गन्नौर जव मुरथल फ्लाईओवर कचा निर्माण करीब एक दशक पहले हुआ था। उसके बावजूद यहां प्रकाश का प्रबंध नहीं है। कोहरे में यहां हादसा होने का भय बना रहता है। स्ट्रीट लाइट होने से काफी हद तक हादसों को कम किया जा सकता है।
आशीष वत्स, अधिवक्ता।
हाईवे पर अवैध कटों को बंद कराया जाएगा। हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके पूरा होते ही कटों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भारी वाहन चालकों के मनमाने तरीके से क्रॉसिंग करने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट के लिए एनएचएआई को लिखा जाएगा।
सितेंद्र गुप्ता, एसएसपी सोनीपत।