{"_id":"597cd3024f1c1ba3168b46c2","slug":"31501352706-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका चेयरमैन के वार्ड वासी तीन दिन से प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका चेयरमैन के वार्ड वासी तीन दिन से प्यासे
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
पिछले तीन दिन से शहर के मुख्य बाजार में पानी नहीं होने से लोग परेशान हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत करने के बाद कोई समाधान नहीं निकला है। उल्लेखनीय है कि यह वार्ड नगर पालिका चेयरमैन प्रेमराव का है। मुख्य बाजार में पिछले तीन दिन से जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग की ओर से पीने के पानी की जो सप्लाई दी जा रही है उससे एक दिन का गुजारा भी नहीं हो रहा है। ऐसे में पानी की सप्लाई ठप रहने से मुश्किलें बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासी रमनलाल, राहुल, दिनेश, प्रभाकर एवं धीरज ने बताया कि पिछले तीन दिन से जलदाय विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। उधर, इस संबंध में नगर पालिका प्रधान प्रेमराव ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।