फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पानी निकासी के लिए खोड़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पानी निकासी के लिए खोड़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी के लिए खोड़ के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पानी निकासी के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव खोड़ में पानी निकासी न होने से गांव के महिला और पुरुषों ने पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी न होने से हर समय उनके घरों के सामने पानी भरा रहता है।

कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन राव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी न होने से पानी मकान में भर जाता है। इससे घर में रखा सामान आदि खराब होता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या पर पंचायत ध्यान नहीं दे रही। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कई सालों से गांव में यही हाल है। ज्यादा पानी होने पर पंचायत ट्रैक्टर और जनरेटर से पानी निकालकर घरों से पानी की निकासी करवाती है। इस बार पंचायत ने यह प्रयास भी नहीं किया है। इससे समस्या गंभीर हो गई है। बारिश होने पर जोहड़ के नजदीक घरों में पानी तीन फीट से अधिक पहुंच जाता है। घर के बहार जमा पानी में बच्चों के डूबने का डर बना रहता है। मकान के साथ पानी भरे रहने से दिवार धंसने की आशंका रहती है। उन्होंने प्रशासन से पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed