{"_id":"595aa4664f1c1b9c168b46c5","slug":"31499112550-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में भिड़े दो गुट, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में भिड़े दो गुट, शीशे तोड़े
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में भिड़े दो गुट, शीशे भी तोड़े
चरखी दादरी।
शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच गांव घसोला बस स्टैंड पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में रोडवेज बस के शीशे भी टूट गए। रोडवेज विभाग के यातायात प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विदित रहे दो रोज पहले शहर के बस स्टैंड के सामने पूर्ण मार्केट में भी छात्रों के इन दो गुटों के बीच आपस में मारपीट हुई थी। दोनो पक्षों के बीच कई देर तक मारपीट होने पर मार्केट में अफरा- तफरी मच गई थी। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका था। इसी रंजिश को लेकर सोमवार को दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव घसोला बस स्टैंड पर इन दोनो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।
जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी रोडवेज बस गांव कादमा से सुबह सवा आठ बजे चली थी। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गांव घसोला बस स्टैंड पर काफी संख्या में लाठी-डंडे लिए खड़े युवकों ने दूसरे पक्ष के छात्रों से मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे बस में बैठी सवारियों में अफरी-तफरी मच गई। इस पर रोडवेज बस चालक ने बस को वही खड़ा कर अपने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। इस मारपीट की घटना में दो छात्रों को चोटें आई हैं और रोडवेज बस का शीशा भी टूट गया। इस हादसे में घायल प्रविंद्र व राकेश को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों घायल युवकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता हमला उन पर किस कारण किया गया। रोडवेज डिपो के डब्ल्यूएम राज सिंह ने बताया कि इस घटना में रोडवेज बस का शीशा टूटा है। इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। उनका कहना है कि घटना में सवारियों को किसी प्रकार की कोई चोटें नहीं आई हैं।