{"_id":"5956a01a4f1c1b54738b4c92","slug":"31498849306-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदात से खफा लोगों ने किया हांसी-चंडीगढ़ मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदात से खफा लोगों ने किया हांसी-चंडीगढ़ मार्ग जाम
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद।
कस्बे में पिछले काफी समय से हो रही चोरियों के विरोध में कस्बावासियों ने सरकार थाना के सामने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो थाने का घेराव करेंगे।
कस्बे में करीब एक सप्ताह पहले नारनौंद निवासी हरिओम और सुनील के घर से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया था। इससे पहले भी कस्बे में चोरी की दर्जनों वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित रही है। चोरी की वारदात के बाद सुनील और हरिओम ने इसकी शिकायत की थी। तब पुलिस ने तीन दिन में चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही। इससे गुस्साये कस्बावासियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। थाना परिसर में पहुंच कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जब कोई भी पुलिस अधिकारी उनके पास नही पहुंचा तो गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने ही हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझकर जाम खुलवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझा दिया गया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा। मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।