फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   314 polling parties will be deployed at 285 booths, 18 will go to Kalanaur

Rohtak News: 285 बूथों पर तैनात होंगी 314 मतदान पार्टी, 18 कलानौर जाएंगी

Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
314 polling parties will be deployed at 285 booths, 18 will go to Kalanaur
रोहतक। 2 मार्च को नगर निगम रोहतक व नगर पालिका कलानौर के लिए मतदान होगा। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की हिदायत दी गई। नगर निगम के 285 बूथों पर 314 चुनाव पार्टी तैनात हाेंगी, जबकि कलानौर नपा के 16 मतदान केंद्रों पर अलग से 18 पार्टी जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक राजनारायण कौशिक की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक हुई। पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं, डैशबोर्ड पर मतदान पार्टियों के अपडेट व आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करने के बारे में आवश्यक हिदायतें दीं। बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 22 बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयारी की जाए।
विज्ञापन

वहीं, डीसी ने कहा कि चुनाव के लिए आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी दूसरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाजिर रहेंगे। यदि कोई कर्मचारी दूसरे प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहता है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चुनाव तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह चुनाव सामग्री का इंडेंट तैयार कर प्रस्तुत करें। स्ट्राॅन्ग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पीठासीन अधिकारी के अलावा वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी के मोबाइल नंबर भी मतदान बूथ के साथ मैपिंग किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक व कलानौर के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र चयनित
डीसी ने बताया कि नगर निगम रोहतक और नगर पालिका कलानौर के चुनाव के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कहा कि वे निकाय चुनाव के लिए पुलिस बल की तैनाती की योजना तैयार करें। मतदान केंद्रों पर रैंप की सुविधा भी सुनिश्चित की जाए।
चुनाव सामग्री से अटा शहर, संयुक्त आयुक्त करें कार्रवाई
शहर में चुनाव प्रचार के लिए जगह-जगह बिना अनुमति पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं। डीसी ने निगम के संयुक्त आयुक्त व नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह को हिदायत दी कि वह अवैध तरीके से लगाई गईं चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाएं और लगाने वालों के चालान करें।

आम लोग ज्यादा से ज्यादा करें मतदान
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त और स्वीप की नोडल अधिकारी नमिता कुमारी ने मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे 2 मार्च को बढ़-चढ़कर मतदान करें। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा, साथ ही मतदान नेताओं को चुनने और शहर के भविष्य को आकार देने का अधिकार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed