फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   313 positive, six dead, 51 dead bodies cremated in the district, 25 dead bodies in the district

जिले में 313 पॉजिटिव, छह की मौत, 51 शवों का किया अंतिम संस्कार, जिले के 25 शव

Wed, 28 Apr 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
313 positive, six dead, 51 dead bodies cremated in the district, 25 dead bodies in the district
कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले में दो बच्चों समेत 313 संक्रमित मिले हैं। सरकारी रिकॉर्ड में महामारी से छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि शहर के बाहरी इलाके में बने दो श्मशान में देर शाम तक 51 संक्रमित शवों का पीपीई किट पहनकर कोविड-19 नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 25 शव रोहतक के थे। संक्रमितों में दो साल व छह साल के बच्चे, 69 विद्यार्थी, 50 गृहिणियां, 21 शिक्षक, 7 डॉक्टर, 10 बुजुर्ग के अलावा सरकारी-गैर सरकारी कर्मी, बैंक कर्मी, पुलिस के जवान, किसान, श्रमिक व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जिले में छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसमें तेज कॉलोनी का 80 वर्षीय बुजुर्ग, शिव कॉलोनी की 57 वर्षीय गृहिणी, शहर के 67 वर्षीय बुजुर्ग, प्रीत नगर के 64 वर्षीय बुजुर्ग, 40 वर्षीय सरकारी कर्मचारी, छोटूराम कॉलोनी के 73 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में महामारी से मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 188 पहुंच गया है। वहीं, 313 नए मरीजों के साथ संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 15,640 पहुंच गया है। विभाग ने 2450 लोगों के सैंपल लिए। इसके साथ अब तक लिए सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 56 हजार 961 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 39 हजार 555 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1267 हो गई है। इनमें से अस्पतालों में 36 और 1231 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं, जांच के बाद 1766 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत व रिकवरी दर 90.69 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन की ओर स्वास्थ्य विभाग का प्रयास जारी है। मंगलवार को 1150 लोगों को पहली डोज व 487 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही अब तक वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा एक लाख 21 हजार 952 पहुंच गया है।
विज्ञापन

25 ने तोड़ा दम
कोरोना संक्रमित शवों के लिए तय श्मशानों में मंगलवार को 51 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 25 रोहतक के थे। महामारी से जान गंवाने वालों में हरिसिंह कॉलोनी से 65 वर्षीय महिला, आर्य नगर से 64 वर्षीय महिला, सैनीवास से 66 वर्षीय महिला, बालकनाथ कॉलोनी से 71 वर्षीय महिला, आर्य नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 56 वर्षीय महिला, प्रताप नगर निवासी महिला, कलानौर से 62 वर्षीय पुरुष, अग्रसेन कॉलोनी से 64 वर्षीय व्यक्ति, समरगोपालपुर खुर्द से 45 वर्षीय व्यक्ति, घरौठी से 48 व्यक्ति, सुखपुरा लाढ़ौत रोड से 82 वर्षीय बुजुर्ग, फ्रेंड्स कॉलोनी से 58 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन से 82 वर्षीय महिला, रिषी नगर से 34 वर्षीय व्यक्ति, शिवाजी कॉलोनी से 88 वर्षीय वृद्धा, शिवाजी कॉलोनी से 68 वर्षीय महिला, आनंदपुरा से 49 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड से 80 वर्षीय व्यक्ति, किला रोड से 53 वर्षीय व्यक्ति, गढ़ी मोहल्ला से 38 वर्षीय व्यक्ति, पाड़ा मोहल्ला से 52 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन से 62 वर्षीय महिला, कबूलपुर से 53 वर्षीय व्यक्ति व प्रीत विहार की 75 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed