फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   31 children were taken on an educational and spiritual tour of Vrindavan

Rohtak News: 31 बच्चों को वृंदावन का शैक्षिक और आध्यात्मिक भ्रमण करवाया

Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
31 children were taken on an educational and spiritual tour of Vrindavan
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में मंगलम सारथी फाउंडेशन के सहयोग से 31 बच्चों का दल वृंदावन का दो दिवसीय भ्रमण करके वापस लौटा। बच्चों के वापस लौटने पर फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी का स्वागत किया। संस्था के संस्थापक लक्की रोहिल्ला ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य संस्था की ओर से संचालित संस्कार केंद्र के बच्चों व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की बेटियों को देश की संस्कृति व आध्यात्मिक परिवेश का व्यवहारिक ज्ञान करवाना रहा।
विज्ञापन

लक्की रोहिल्ला ने बताया कि शैक्षिक व आध्यात्मिक भ्रमण के दौरान 31 बच्चों में नौ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की बेटियां शामिल रहीं। बच्चों ने बरसाना, नंदगांव व वृंदावन के प्रमुख मंदिरों श्री बांके बिहारी, निधिवन, प्रेम मंदिर व इस्कॉन मंदिर का भ्रमण किया। भ्रमण से उन्हें समय व संसाधनों के उचित प्रबंधन के महत्व को समझाया गया। मीनाक्षी ने बताया कि बच्चों ने स्वयं को सुरक्षित रखने व परिजनों के साथ एकत्रित रहने के तरीकों को भी सीखा। भ्रमण में बच्चों का नेतृत्व स्वयंसेवी कनिका ने किया। संस्था से अजय, लक्ष्मी, सरिता, मालती, किरण सिंधु, महावीर, संदीप, पंकज डेमला, प्रमोद जैन, डिंपल सांगवान व पवन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed