फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30 youths killed in February 2016 violence were guilty or innocent, the government answers

फरवरी 2016 की हिंसा में मारे गए 30 युवक दोषी थे या निर्दोष, जवाब दे सरकार

Tue, 07 Jan 2020 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
30 youths killed in February 2016 violence were guilty or innocent, the government answers
बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सभा में बोलते महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू
महम के विधायक बलराज कुंडू सोमवार को जिला बार में वकीलों के बीच पहुंचे और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। पूछा, फरवरी 2016 के दंगों में 30 युवक मारे गए। मारे गए युवक अगर दोषी थे तो उनके परिजनों को नौकरी व मुआवजा क्यों दिया गया। अगर निर्दोष थे तो उनकी मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

जिला बार में मौजूद वकीलों को संबोधित करते हुए कुंडू ने कहा कि उसने पिछली सरकार के कार्यकाल में भी आवाज उठाई थी, लेकिन उस समय आवाज को दबा दिया गया। अब वे विधायक हैं और इस मामले को उस समय तक उठाएंगे, जब तक दोेषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे आराम से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास पूरे प्रदेश से रिपोर्ट आ रही हैं, किस तरह गड़बड़ी हुई हैं। सीएम विंडो पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। वे तीन दिन में सुबूत एकत्रित कर चंडीगढ़ जाएंगे। चंडीगढ़ में न केवल गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत देंगे, बल्कि मीडिया के सामने भी पूरे मामले को रखा जाएगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फौगाट, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू व अन्य वकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed