फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   3 students of Sampla College won medals in Spain

Rohtak News: सांपला कॉलेज की 3 छात्राओं ने स्पेन में जीते पदक

Sat, 07 Sep 2024 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
3 students of Sampla College won medals in Spain
सांपला। राजकीय महाविद्यालय सांपला की बीए प्रथम वर्ष की तीन छात्राओं ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। स्पेन में चल रही इस चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय सांपला की ज्योति बेरवाल ने तुर्की की यासीन को फाइनल में 5-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। इसी कॉलेज की सृष्टि ने रेपीचेज में कनाडा की विनिशा को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। कोमल ने रेपीचेज राउंड में जबरदस्त वापसी करते हुए जापान के खिलाड़ी को 10-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्या ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. जयपाल ने तीनों खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का श्रेय उनके प्रशिक्षकों को दिया। इस अवसर महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉक्टर दीपक लठवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed