फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   3 man's death in accident on GT road

जीटी रोड पर अलग-अलग हादसों में तीन मौत, एक घायल

Tue, 29 Oct 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
3 man's death in accident on GT road
राई (सोनीपत)। कुंडली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए अलग- अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों हादसों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा जीटी रोड पर निफ्टम कट के पास डिवाइडर पर खड़े एक युवक को कैंटर ने टक्कर मार दी, वहीं दूसरा हादसा रसोई गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीसरा हादसा भी जीटी रोड पर जांटी गांव के मोड़ के पास हुआ, जहां पर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भांजा घायल हो गया। पुलिस तीनों हादसों में जांच कर रही है। दिल्ली स्थित खजूरी खास की रहने वाली अम्बिका शर्मा ने कुंडली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति विजय शर्मा व देवर तरूण के साथ सोनीपत से अपने घर दिल्ली कार से जा रही थी। जब वह जीटी रोड स्थित कुंडली के पास निफ्टम कट पर पहुंचे तो किसी काम से उसका पति व देवर सड़क पार करने लगे। उन दोनों ने एक सड़क को पार कर लिया, मगर वहां जाम लगने के कारण अगली सड़क को पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े हो गए। इस दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आए कैंटर ने विजय शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद उन्होंने विजय शर्मा को नरेला के राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कुंडली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अंबिका शर्मा की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
जीटी रोड स्थित गांव रसोई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के भाई की शिकायत पर कुंडली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोनीपत स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संजय कुंडली स्थित एक निजी कंपनी मेें काम करता था। वह शुक्रवार देर रात कंपनी में किसी काम से आया था। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से लौटकर सोनीपत के लिए चल पड़ा। लेकिन जब वह गांव रसोई के पास पहुंचा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। नरेश ने बताया कि राहगीरों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। कुंडली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। नरेश के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल
जीटी रोड स्थित जांटी मोड़ के पास एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मामा की मौत हो गई व भांजा घायल हो गया। भांजे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के वजीरपुर के रहने वाले दिनेश ने कुंडली पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने मामा अमित कुमार के साथ बाइक से गांव कुंडली आ रहे थे। बाइक को उसका मामा अमित चला रहा था, जब वह जांटी मोड़ पर सर्विस रोड से जीटी रोड पर चढ़ने लगे तो एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायल मामा भांजे को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसके मामा अमित की मौत हो गई। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने दिनेश के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed