{"_id":"5fb6c15c8ebc3e9b7965b80d","slug":"3-3-deaths-in-three-days-from-corona-century-of-dead-in-district-rohtak-news-rtk583078520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन दिनों में 3-3 मौतें, जिले में मृतकों का शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन दिनों में 3-3 मौतें, जिले में मृतकों का शतक
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी पीक पहली की तुलना में अधिक खतरनाक साबित हो रही है। पहली पीक में जहां संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा था वहां दूसरी पीक में संक्रमित मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 16 नवंबर तक कोरोना का उपचार करवाने के दौरान दम तोड़ चुके मृतकों की संख्या 91 थी, जोकि 17 नवंबर को 94, 18 नवंबर को 97 व 19 नवंबर को 100 पर पहुंच गई। पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ रहे क्रोरोना संक्रमितों की मौत के मुख्य कारणों में संक्रमण के अलावा मरीजों का देरी से जांच करवाना, अधिक तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए आना भी माना जा रहा है। कोरोना से हो रही मृतकों का ऑडिट किया जा रहा है, ताकि मरीजों की मौत का कारण जान कर मृत्यु दर को कम किया जा सके। वीरवार को जिले में 79 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 9673 हो गई है। इसके अलावा कोरोना से जंग जीत चुके मरीजों की संख्या भी 8671 हो गई है। जिले में 902 कोरोना के एक्टिव मरीजों में से 62 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 840 होम आइसोलेशन पर हैं। गौरतलब है कि जिले में 5.37 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण मिल रहा है और रिकवरी रेट 89.60 पहुंच गया है। अब तक 179895 कोरोना के सैंपलों की जांच हो चुकी है।
10 विद्यार्थी और चार शिक्षक मिले कोरोना संक्रमित
वीरवार को 10 विद्यार्थी और चार शिक्षक फिर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गृहिणी, बुजुर्ग, बिजनेसमैन, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, मजदूर, पीजीआईएमएस स्टाफ, एसबीआई इंडिया, पब्लिक हेल्थ विभाग, पीजीआईएमएस स्टाफ, उपायुक्त कार्यालय का स्टाफ, सिंचाई विभाग, विद्युत निगम, टीबी अस्पताल का स्टाफ, जाट कॉलेज का स्टाफ, किसान, फार्मासिस्ट, सैनिक, एलएचवी, बैंक कर्मी भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं।
दो महिला व एक व्यक्ति ने तोड़ा दम
वीरवार को ओल्ड बस स्टैंड के पास 68 साल की महिला, रेलवे रोड पर 75 साल की महिला व हुडा कॉम्प्लेक्स में 75 साल के पुरुष की कोरोना उपचार के दौरान मौत हुई है।