{"_id":"612940aa8ebc3e79f02a1e59","slug":"29-year-old-student-of-chuliana-found-corona-infected-rohtak-news-rtk6221960184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुलियाना का 29 वर्षीय छात्र मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुलियाना का 29 वर्षीय छात्र मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चुलियाना गांव का 29 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। इनमें से एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है और तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25891 हो गई है। शुक्रवार को एक नया मरीज मिला है, उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। विभाग की ओर से 967 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक जिले में 35321 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की दर 5.17 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.72 प्रतिशत है। वहीं ब्लैक फंगस के 90 केसों में से 12 अभी उपचाराधीन हैं।
संक्रमण की गति धीमी, मगर सतर्कता जरूरी : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं और इसकी गति धीमी पड़ गई है। लेकिन सतर्कता की जरूरत है। लापरवाही नुकसान दायक साबित हो सकती है। क्योंकि कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जिले में अब तक 497918 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया है।