फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   27 thousand cheated on the pretext of giving insurance amount,

Rohtak News: पीएम श्री स्कूलों को नामांकन के आधार पर मिलेगा अनुदान

Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
27 thousand cheated on the pretext of giving insurance amount,
झज्जर। पीएम श्री स्कूलों को उनकी छात्र संख्या के आधार पर अनुदान बजट जारी किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने गाइडलाइन जारी की है। विभागीय निर्देशों के अनुसार पीएम श्री के तहत भारत सरकार द्वारा परियोजना अनुमोदन बोर्ड की बैठक में राज्य के सभी 124 राजकीय स्कूलों के लिए स्कूल अनुदान नामांकन के आधार पर स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में चयनित हुए पीएम श्री स्कूलों के लिए बजट पीएम श्री स्कूलों की उपलब्ध राशि में से प्रयोग किया जाएगा। ऐसे में कुल 235 पीएम श्री स्कूलों में नामांकन के आधार पर स्कूल अनुदान राशि जारी की जाएगी। इसके तहत 10 प्रतिशत 101 से 250 तक छात्र संख्या पर कुल 75 हजार रुपये का बजट जारी किया जाएगा। इसी प्रकार 251 से एक हजार तक छात्र संख्या होने पर एक लाख रुपये तथा एक हजार से अधिक छात्र संख्या होने पर डेढ़ लाख रुपये की राशि जारी होगी। स्वच्छता कार्य योजना में सभी प्रकार के स्कूलों में शौचालयों के रखरखाव, कूड़ा प्रबंधन, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था, सेनिटाइजेशन और स्वास्थ्य रक्षा शामिल है। साबुन से हाथ धोने, स्वच्छता के बारे में व्यवहार में परिवर्तन के लिए गतिविधियों के आयोजन पर स्कूल अनुदान में 10 प्रतिशत भाग स्वच्छता कार्य योजना के कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा। इसी प्रकार माध्यमिक, सेकेंडरी और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान एवं गणित विषय हेतु स्कूल ग्रांट का 10 प्रतिशत भारत टीएलएम की खरीद की जाएगी। सामान खरीद के लिए तीन सदस्य कमेटी बनेगी, जिसमें स्कूल मुखिया, विज्ञान व गणित विषय का अध्यापक या प्राध्यापक शामिल होगी। अन्य विषयों के लिए भी ग्रांट के 10 प्रतिशत भारत से टीएलएम की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार प्राथमिक स्कूलों में ईवीएस एवं गणित विषय व अन्य विषयों के लिए भी टीएलएम की खरीद की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक विनोद लांबा ने कहा कि इसका पत्र मिल चुका है और संबंधित स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed