{"_id":"65ee3022a884ce504c098bb4","slug":"27-people-donated-blood-in-the-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-378844-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिविर में 27 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिविर में 27 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रोहतक। एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन के पिता एलपीएस के संस्थापक सेठ बिमल प्रसाद जैन का 93वां जन्मदिवस रविवार को दिल्ली रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवलेपमेंट सेंटर प्रांगण में मनाया गया। यहां 27 लोगों ने रक्तदान किया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति व साधु संतों ने भाग लिया। जन्मदिवस के अवसर पर महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी, सांपला से बाबा कालीदास महाराज, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रघुवेंद्र भारती, बाबा सुखा शाह, ब्रह्मकुमारी आश्रम से रक्षा, उद्योगपति विजय जैन, उद्योगपति राज शर्मा, सुधीर जैन व परिवार के सभी सदस्यों ने सेठ बिमल प्रसाद जैन की प्रतिमा के समक्ष फूलमाला अर्पित कर दीप जलाए। इस मौके पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की स्तुति की गई व नमोकार महामंत्र का जाप किया। कई जगहों पर जन्मदिवस पर शहर में भंडारे लगाए गए। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, आंखों की जांच व दांतों की जांच के शिविर भी लगाए गए।
राजेश जैन ने कहा हमारे माता-पिता के दिए गए संस्कारों के कारण हम सामाजिक सेवा कर रहे हैं। जिले में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक गउशालाओं, अनाथलयों, वृद्धा आश्रमों, शिक्षा का क्षेत्र, मंदिर, मस्जिदों, चर्च, डेरे व विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर दीपा जैन, संध्या जैन, रीटा जैन, समृद्धि जैन, उमा शर्मा, राज कुमार शर्मा, सिद्धार्थ जैन, शेखर राज शर्मा, कोमल शर्मा, याशिका जैन, स्वास्तिका जैन, शिवाने जैन, चारू जैन उपस्थित रहीं।