फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   266 young people were selected for employment at the apprenticeship fair.

Rohtak News: अप्रेंटिसशिप मेले में 266 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ चयन

Tue, 10 Feb 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
266 young people were selected for employment at the apprenticeship fair.
21-रोहतक के अप्रेंटिसशिप मेले साक्षात्कार के लिए दस्तावेज दिखातीं युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अप्रेंटिसशिप मेले में सोमवार को जिले के 266 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ। चयन युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से नौकरी के लिए ऑफर किया गया है। अब युवा कंपनी में पहुंचकर प्रबंधक को अपटेड करेंगे।
राजकीय आईटीआई में सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) लगाया गया। मेले में जिलेभर के 514 युवाओं ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया। मेले में प्रतिष्ठित 28 कंपनियों ने युवक व युवतियों को अवसर प्रदान किए।
विज्ञापन

इनमें 242 पुरुष व 24 महिलाओं का चयन हुआ है। मेले में बतौर मुख्य अतिथि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुमित सहरावत उपस्थित रहे। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक युवतियों का चयन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य राजपाल सिंधु ने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न औद्योगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अंतर्गत प्रतिष्ठानों व उद्योगों के लिए कुल कार्यशक्ति का 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अप्रेंटिस नियुक्त अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed