{"_id":"6924aeb2e04949bb79039e70","slug":"265-citizens-registered-on-namaste-rohtak-in-a-week-180-complaints-resolved-rohtak-news-c-17-roh1020-767569-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नमस्ते रोहतक पर एक सप्ताह में 265 नागरिकों ने कराया पंजीकरण, 180 शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नमस्ते रोहतक पर एक सप्ताह में 265 नागरिकों ने कराया पंजीकरण, 180 शिकायतों का निपटारा
Tue, 25 Nov 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई पहल नमस्ते रोहतक व प्रशासन की पहल सार्थक साबित हो रही है। इनका नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि ये दोनों पहल रोहतक प्रशासन की पहल अभियान का हिस्सा हैं। उन्होेंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में नमस्ते रोहतक चैटबोट पर पंजीकरण करने वाले 265 नागरिकों की 180 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इसी तरह प्रशासन की पहल फीडबैक के तहत प्रथम सप्ताह में 64 फीडबैक प्राप्त हुए हैं।
नमस्ते रोहतक सरल व सहज शिकायत निवारण प्रणाली
उपायुक्त ने कहा कि नमस्ते रोहतक ग्रीवेंस री ड्रेसल चैटबोट (व्हाट्सएप नंबर: 8008001798) के माध्यम से नागरिक बेहद सरल तरीके से अपनी समस्याएं दर्ज करा रहे हैं। छोटी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा 48 घंटे में निवारण किया जाता है।