फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   250 quintals of paddy arrived at the grain market, but no purchase was made even on the third day.

Rohtak News: अनाज मंडी में 250 क्विंटल धान की आवक, तीसरे दिन भी नहीं हुई खरीद

Thu, 25 Sep 2025 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Sep 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
250 quintals of paddy arrived at the grain market, but no purchase was made even on the third day.
04. रोहतक की नई अनाज मंडी में आए धान को ट्रॉली से उतारता मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सोमवार से सरकारी खरीद शुरू होने के बाद से मंडी में धान की आवक तेज हो गई है। बुधवार को मंडी में 250 क्विंटल धान पहुंचा। इसके साथ ही कुल आवक का आंकड़ा बढ़कर 950 क्विंटल हो गया।
बुधवार को 161 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद भी हुई। इसके साथ ही मंडी में कुल बाजरे की आवक बढ़कर करीब 893 क्विंटल हो गई।
बाजरे की सरकारी खरीद भी मंगलवार को शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी खामियों के कारण खरीद नहीं हो पाई। पोर्टल पर किसानों का डाटा अपलोड न होने के कारण बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। किसानों ने मजबूर होकर प्राइवेट ही बाजरा बेचना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर से मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। किसान मंडी में धान लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन पोर्टल में तकनीकी खामियां होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर किसानों का रिकॉर्ड ही नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक पोर्टल पर किसानों का रिकाॅर्ड नहीं दिखेगा, तब तक खरीद नहीं हो पाएगी। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में पहुंच रहे धान में कुछ मात्रा में नमी भी मिल रही है। इससे भी धान की खरीद में अड़चन आ सकती है।
मानक के हिसाब से अधिकतर 17 प्रतिशत नमी तक ही धान खरीदा जा सकता है। अधिकारियों ने किसानों धान को सुखाकर मंडी में लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed