फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 quintals of paddy and 8 quintals of millet will be purchased per acre

Rohtak News: प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान और 8 क्विंटल बाजरे की होगी खरीद

Sun, 29 Sep 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
25 quintals of paddy and 8 quintals of millet will be purchased per acre
28सीटीके05..मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसान। संवाद
रोहतक। खरीफ फसल धान की मंडी में आवक शुरू हो गई है। खरीद से दो दिन पहले 790 क्विंटल फसल लेकर किसान मंडी में पहुंचे। शनिवार को फसल की खरीद नहीं हुई। सरकारी खरीद के लिए 1 अक्तूबर का दिन निर्धारित है। मंडी में अभी बाजरा नहीं आया है। सरकार ने पीआर धान की प्रति एकड़ 25 क्विंटल व बाजरे की 8 क्विंटल खरीद तय की है। बासमती की आवक अभी शेष है। इसकी खरीद निजी कंपनियां व आढ़ती करेंगे। फसल बेचने के लिए गेटपास व मेरी फसल-मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इधर, मंडी प्रशासन के पास खरीद शुरू होने से पहले व्यवस्था बनाने के लिए एक दिन शेष रहा है।
विज्ञापन



76 हजार हेक्टेयर में है धान
इस बार धान की 76 हजार हेक्टेयर में बिजाई है। शुरू में परेशानी के बाद में हल्की बारिश ने फसल के लिए संजीवनी का काम किया। इससे अच्छे उत्पादन की आस है। जिले के 7120 हेक्टेयर में बाजरे की फसल है। पिछले वर्ष 77,221 हेक्टेयर में धान व 7300 हेक्टेयर में बाजरा बोया गया था।
विज्ञापन


मंडी में 10 अक्तूबर के बाद बंपर आवक की उम्मीद
सरकार की ओर से फसल खरीद के लिए 1 अक्तूबर का समय निर्धारित है। जिले में फसल कटाई में कुछ समय लगेगा। ऐसे में बिक्री के लिए फसल की बंपर आवक 10 अक्तूबर के बाद होने की उम्मीद है। वहीं अनाज मंडी में किसानों के आराम व खाने की व्यवस्था के लिए मंडी परिसर में ही कैंटीन शुरू की जाएगी। इसके लिए मंडी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
धान की खरीद के लिए तैयारियां पूरी हैं। खरीद शुरू होने में एक दिन शेष है। इससे पहले जहां कमी है, उसे भी दूर किया जाएगा। सफाई व्यवस्था के साथ खरीद को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed