फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 electricity thieves caught in 30 days were fined Rs 9 lak

Rohtak News: 30 दिन में पकड़े गए 25 बिजली चोरों पर 9 लाख जुर्माना

Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
25 electricity thieves caught in 30 days were fined Rs 9 lak

विज्ञापन
बादली। बिजली निगम ने बीते माह में 25 बिजली चोरों को पकड़ा है। इन पर 9 लाख 7 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। निगम की टीमें अब बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं और इसके तहत ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को निगम की ओर से बार-बार चेताया जा रहा है। निगम ने चोरी रोकने के लिए चार टीमें मैदान में उतार रखी हैं।
चोरी रोकने के लिए दिन-रात छापे की कार्रवाई की जा रही है। बिजली की चोरी बढ़ने पर लाइन लॉस ज्यादा बढ़ता है। निगम ने सब डिवीजन के 23 गांवों के सभी फीडर पर बिजली चोरों पर एक साथ नजर रखी हुई है। जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिलती है। रात के समय भी कार्रवाई की जाती है। जुर्माना लगाया जाता है। इस समय गांवों का लाइन लॉस करीब 20 फीसदी है।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ विपिन मलिक ने बताया कि 25 बिजली चोरों पर जुर्माना लगाया गया है जबकि ढाई लाख रुपये की रिकवरी की गई है बाकि लोगों को भी पुलिस एफआईआर के साथ नोटिस भेजा गया है। अब बिजली निगम की योजना है कि प्रत्येक बकायेदार के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना जमा न करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके लिए निगम पूरी योजना से काम कर रहा है। जुर्माना राशि का भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। टीमें उपभोक्ताओं के लोड आदि की भी जांच कर रही है। लोड ज्यादा पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। निगम घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार की चोरी पर शिकंजा कस रहा है।


निगम के एसडीओ विपिन मलिक ने बताया कि बिजली निगम आपूर्ति में सुधार पर भी फोकस रहा है। निगम बिजली चोरोंं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। चोरी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ता समय पर बिल की अदायगी करें। चोरी से परहेज करें। निगम शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed