फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   246 constables of Rohtak range passed B-1 exam

रोहतक रेंज के 246 कांस्टेबल ने पास की बी-1 परीक्षा

Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
246 constables of Rohtak range passed B-1 exam
रोहतक। एमडीयू की कंप्यूटर लैब में चल रही रोहतक रेंज पुलिस की बी-1 परीक्षा रविवार को पूरी हो गई। दो दिन हवलदार बनने के लिए रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी व चरखी-दादरी के 1233 कांस्टेबल ने परीक्षा दी, जिसमें से मात्र 246 ही पास हो सके हैं। अब उन्हें परेड व शारीरिक परीक्षा भी देनी होगी। इसकी तिथि मुख्यालय की तरफ से जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 115 सिपाही कंप्यूटर ली गई 140 अंकों की परीक्षा में पास हुए थे, जिन्होंने 70 या इससे ज्यादा अंक लिए थे। दूसरे दिन 131 कामयाब हुए। दो दिन चली परीक्षा में रोहतक के 316 में से 56, सोनीपत के 233 में से 59, झज्जर के 364 में से 81, भिवानी के 152 में से 21 व चरखी दादरी के 168 में से 29 पास हुए हैं।
विज्ञापन

अब प्रदेश स्तर पर लगेगी मेरिट सूची
पुलिस विभाग में पहले जिला स्तर पर सिपाही से हवलदार के लिए प्रमोशन सीट तय होनी थी, लेकिन अब प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची तैयार की जा रही है। इसमें 62 प्रतिशत प्रमोशन टेस्ट के माध्यम से होंगी। इसमें बी-1 परीक्षा, परेड परीक्षा व फिजिकल परीक्षा के अलावा ड्यूटी के दौरान मिले नंबरों को जोड़ा जाता है। जबकि 35 प्रतिशत का वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन होता है। जबकि 3 प्रतिशत का प्रमोशन ड्यूटी के दौरान साहस दिखाने पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed