{"_id":"66a9359465d7d675f90f0324","slug":"240-seats-in-pg-course-1721-applications-received-rohtak-news-c-196-1-nnl1005-114622-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजी कोर्स में सीट 240, आवेदन आए 1721","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजी कोर्स में सीट 240, आवेदन आए 1721
विज्ञापन
फोटो नंबर-38नारनौल का महिला महाविद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 25 जुलाई थी, जिसे छात्रों की सुविधा के लिए 30 जुलाई तक बढ़ाया गया था। राजकीय महिला महाविद्यालय में 6 पीजी कोर्स की 240 सीट पर दाखिले के लिए अब तक करीब 1751 आवेदन किए गए हैं। पहले प्रथम मेरिट सूची 30 जुलाई को घोषित की जानी थी, मगर आवेदन करने की तिथि में बदलाव करने के बाद प्रथम मेरिट सूची और अन्य दाखिला संबंधित समय सारणी अभी घोषित नहीं की गई हैं।
महिला महाविद्यालय में एमए इंग्लिश, एमए ज्योग्राफी, एमए हिंदी, एमए पॉलिटिकल साइंस, एम कॉम ,एमएससी गणित सहित कुल 6 पीजी कोर्स उपलब्ध हैं। सभी कोर्स में 40 सीट उपलब्ध हैं। मिली जानकारी के अनुसार दाखिले के लिए एमए इंग्लिश में 212, एमए ज्योग्राफी में 372, एमए हिंदी में 350, एमए पॉलिटिकल साइंस में 368, एम कॉम में 170, एमएससी गणित में 249 आवेदन किए गए हैं।
स्नातक प्रथम वर्ष में 351 सीट पर दाखिला होना बाकी:
हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर ओपन काउंसलिंग के तहत की जा रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए आवेदन गत 3 जून से 30 जून तक किए गए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 4 कोर्स की 1100 सीट के लिए 1695 आवेदन आए थे। जिसमें से अब तक 749 छात्राओं ने दाखिला लिया है। ओपन काउंसलिंग के तहत होने वाले दाखिले की अंतिम तिथि गत 30 जुलाई थी। मगर महिला महाविद्यालय में अभी भी 351 सीट पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए करीब 1721 आवेदन आए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी, जिसे छात्राओं की सुविधा के लिए 30 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। प्रथम मेरिट सूची व अन्य दाखिला संबंधित समय सारणी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जल्द घोषित की जाएगी।
प्रोफेसर सुनील कुमार, नोडल अधिकारी, एडमिशन