फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24 players participated in the archery trials.

Rohtak News: आर्चरी के ट्रायल में 24 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Tue, 07 Oct 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 07 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
24 players participated in the archery trials.
06 एमडीयू के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए दो खेलों के लिए आर्चरी का ट्रायल किया गया। योग ट्रायल जिम्नेजियम हॉल में आयोजित हुआ। आर्चरी ट्रायल में 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रिकर्व, कंपाउंड इवेंट आयोजित किए गए। इसके अलावा मलखंभ की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आयोजित होनी थी लेकिन प्रतियोगिता में किसी भी कॉलेज ने भाग नहीं लिया। इस कारण प्रतियोगिता नहीं हुई।
विज्ञापन

आर्चरी के ट्रायल पहले सितंबर में आयोजित किए गए थे लेकिन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की नई नियमावाली के तहत सोमवार को ट्रायल दोबारा से आयोजित हुए। खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि ट्रायल के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है और मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संवाद

06  एमडीयू के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग

06 एमडीयू के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed