फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2.38 lakh cheated by sending message on Telegram on the pretext of giving job

Rohtak News: टेलीग्राम पर मैसेज भेज नौकरी देने का झांसा देकर 2.38 लाख ठगे

Sat, 03 Jun 2023 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
2.38 lakh cheated by sending message on Telegram on the pretext of giving job
रोहतक। टेलीग्राम पर ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर खरावड़ गांव के युवक से एक गिरोह ने 2.38 लाख रुपये ठग लिए। इसके लिए पहले 2 से 3 हजार रुपये प्रति दिन कमाने का लालच दिया, इसके बाद निवेश के नाम पर पैसे डलवा लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खरावड़ निवासी नीरज ने दी शिकायत में बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और यूको बैंक में खाता है,जिससे अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा रखा है। उसके टेलीग्राम पर 15 मई को एक मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया हुआ था। लिखा था कि, आप एक से 3 घंटे काम करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। उसने सहमति दे दी। इसके बाद उसे डिटेल मांगी गई। साथ ही बैंक खाता नंबर पूछ लिया। उसके नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें हर रोज दो से तीन हजार कमाने का झांसा दिया गया। वह उसमें फंस गया। उससे प्रोडक्ट की रेटिंग करवाई गई। उसे 816 रुपये कमीशन दिया गया। इसके बाद अलग-अलग बहाने से उससे पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed