{"_id":"616735d707b94f7e4200cc78","slug":"23-nominated-for-boycott-of-scheduled-cate-rohtak-news-rtk626946250","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जींद में अनुसूचित जाति वर्ग के बहिष्कार का मामला, 23 लोगों के खिलाफ एससी\/एसटी एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जींद में अनुसूचित जाति वर्ग के बहिष्कार का मामला, 23 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज
Thu, 14 Oct 2021 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना उपमंडल के छात्तर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने के मामले में थाना पुलिस ने गांव के ही 23 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छात्तर गांव के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर बस्ती में आकर झगड़ा करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उचाना थाने में केस भी दर्ज हुआ। आरोप है कि पुलिस में केस दर्ज करवाने के चलते गांव के लोगों ने पंचायत कर अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। शुरूआती विवाद एक अगस्त को हुआ था। जिसके बाद एफआईआर 11 सितंबर को घोघढ़ियां गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फिर से अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
गांव निवासी विशाल ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार के चलते उनको न तो गांव में राशन मिल रहा है न कोई अन्य जरूरत का सामान। इसको लेकर अनुसूचित जाति के लोग 30 सितंबर को एसपी वसीम अकरम से भी मिले थे। ऐसे में पुलिस अब ने मंगलवार को छात्र के गांव के 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी जितेंद्र कुमार के अनुसार गांव में सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इन लोगों पर केस दर्ज
पूर्व सरपंच राममेहर, प्रवीण बंसल, राकेश बंसल, अनिल, प्रेम, लीलू, बलवान, माहिल सोनू, राज सिंह, कृष्ण, प्रदीप, नाफिया, नेशू, कालू पंडित, राजेश, कुलदीप, राम सिंह ठेकेदार, सुभाष, सीता, ईश्वर, कर्मपाल और ईश्वर।