फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   22 bed college

एमडीयू के 22 बीएड कॉलेजों पर गिरी गाज

Sat, 18 Jul 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के 22 बीएड कॉलेजों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विवि में हुई एसी की बैठक में इन कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया। कई कॉलेजों की मान्यता रद करने तो कई कॉलेजों को नो एडमिशन कैटेगिरी में डाल दिया गया है।

हालांकि अभी इस पर आखिरी फैसला ईसी की मीटिंग में होना है।

बता दें कि एसी की बैठक के एजेंडे में 69 बिंदु शामिल किए गए थे।

इनमें उन बीएड कॉलेजों को भी शामिल किया गया, जिनमें औचक निरीक्षण के दौरान भारी खामियां मिलीं। फैसला हुआ कि कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ कॉलेजों की मान्यता खत्म कर दी जाए तो कुछ को फिलहाल इस सत्र के लिए नो एडमिशन कैटेगिरी में डाल दिया जाए। इसके अलावा कई कॉलेजों को नोटिस भी जारी किए जाएं।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास किया गया। बैठक में शिलांग की सीएमजे यूनिवर्सिटी का मामला भी गरमाया। प्रस्ताव पास किया गया कि इस यूनिवर्सिटी को अप्रूवड यूनिवर्सिटी की सूची से हटा दिया जाए और भविष्य में उस यूनिवर्सिटी से आने वाले स्टाफ और विद्यार्थियों को कोई लाभ नहीं दिया जाएगा। बैठक में यूजीसी की गाइडलाइन और गोहाना कॉलेज का मामला भी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कॉलेज हैं सूची में शामिल
1. सैनी इंस्टीट्यूट गर्ल्स एजुकेशन, रोहतक
2. वेंकेटेश्वर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत
3. कीर्ति कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत
4. श्री बालाजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक
5. शहीद कैप्टन डीके कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेवाड़ी
6. मॉडल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़
7. लेफ्टिनेंट महिपाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़
8. कृष्णा आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेवाड़ी
9. राय कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक
10. विक्रामादित्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक
11. गणेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन गोहाना
12. हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन आसोधा झज्जर
13. एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़
14. एमआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
15. रामनिवास मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
16. श्रीशिव चेतन्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन गुड़गांव
17. यद्घुवंशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
18. पैरामाउंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन झज्जर
19. एएस खरब कॉलेज ऑफ एजुकेशन झज्जर
20. शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
21. श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
22. जे. के. मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिवानी
नोट : इन कॉलेजों में कई की मान्यता खत्म की जाएगी, जबकि कुछ कॉलेजों को नो एडमिशन कैटेगिरी में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed