फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2.19 lakh cheated in the name of getting a job, case registered

Rohtak News: नौकरी लगवाने के नाम पर 2.19 लाख ठगे, केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Apr 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
2.19 lakh cheated in the name of getting a job, case registered
झज्जर। नौकरी लगवाने की एवज में एक युवक से अज्ञात लोगों ने दो लाख 19 हजार ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। ढाकला निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि 6 अप्रैल को उसके लड़के साहिल ने अपने मोबाइल पर नौकरी लगने की ऐड देखकर मोबाईल नंबर पर संपर्क किया। पहले मोबाईल पर एक लड़की से बात हुई और बाद में एक लड़के से बातें हुई।
विज्ञापन

उन्होने उसके लड़के को सूरत (गुजरात) आने के लिए कहा। उसका लड़का रेल में 8 अप्रैल को सूरत के लिए चला गया। जब उसका लड़का साहिल सूरत (गुजरात) जा रहा था तो उसे फोन आया। उन्होंने कहा कि लगने से पहले कंपनी को पहले कुछ राशि देनी होती है। यह राशि बाद में वापस कर दी जाएगी। 10 अप्रैल को उसके लड़के ने उसे फोन कर बताया कि कंपनी वाले पैसे मांग रहे हैं। उसने कुछ खाते नंबर दिए, जिस पर उसने दो लाख 19 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद 11 अप्रैल को उसके लड़के ने फोन कर बताया कि जिस मोबाइल नंबर पर बात हुई थी, वह बंद आ रहा है। उसने शक जताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed