फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 विदेश में रह रहे लोग नहीं जमा करा रहे हथियार, लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति कर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

15 विदेश में रह रहे लोग नहीं जमा करा रहे हथियार, लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति कर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

Tue, 30 Apr 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
15 विदेश में रह रहे लोग नहीं जमा करा रहे हथियार, लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति कर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट
रोहतक। एसपी ने दावा किया है कि 98.5 प्रतिशत लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। जबकि बार-बार अवगत कराने के बाद भी लाइसेंस जमा नहीं करने वाले विदेश में रह रहे 15 लोगों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीसी को भेजी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पुलिस और प्रशासन ने भी पूरी तैयारी करने का दावा किया है। चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एसपी ने चुनाव प्रभावित न हो, इसके लिए सभी लाइसेंसधारकों के शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए थे। थाने या फिर गन हाउस में शस्त्र जमा कराए जा रहे थे। एसपी ने बताया कि विदेश में रह रहे 15 लोग बार-बार कहने के बावजूद लाइसेंस जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी किया जाएगा। इसके अलावा 15 लाइसेंस धारकों का पता नहीं लग पा रहा है। थाना पुलिस तलाश करने में लगी है। एसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन


गैंगवार की आशंका के चलते पांच के लाइसेंस नहीं होंगे जमा
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चुनाव के दौरान गैंगवार की आशंका को लेकर पांच के लाइसेंस जमा नहीं कराए जायेंगे। उन्हें विशेष छूट दी गई है। यदि आवश्यकता पड़ती है तो ऐसे लोगों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed