फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परीक्षा

परीक्षा

Sun, 10 Mar 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
रोहतक। प्रदेशभर में शनिवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट के अंदर ही शहर के गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने केंद्र के बाहर व्हाट्सएप के जरिये प्रश्न पत्र आउट हो गया। इसके बाद अमर उजाला की टीम ने नवनियुक्त डीईओ परमेश्वरी हुड्डा से संपर्क करना चाहा तो बात नहीं हो सकती। इसके बाद संवाददाता ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह को इस विषय में अवगत करवाया, तो चेयरमैन ने उस परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की फ्लाइंग भेजने की बात कही। बाद में जब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की फ्लाइंग दो घंटे तक रही, लेकिन टीम को कोई पर्ची नहीं मिली। अगर प्रश्न पत्र आउट हुआ है तो वो बाहर ही रह गया।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर विद्यालय के बाहर पुलिस के वाहन में कुछ पुलिसकर्मी बैठे अपनी ड्यूटी दे रहे थेे। इन पुलिसकर्मियों के सामने लगभग 10 मीटर दूर ही शरारती तत्व किताबों से नकल फाड़ रहे थे। वहीं जब परीक्षा खत्म होने वाली थी, तब इस परीक्षा केंद्र के बाहर का माहौल और भी बदल गया था। परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी जीप के पीछे से ही शरारती तत्व अंदर अपने चहेतों को नकल भेज रहे थे। इस दौरान भी पुलिस कर्मी मूक दर्शक बन देखते रहे। इससे पहले वीरवार और शुक्रवार को हुई परीक्षा में भी खूब नकल चली।
विज्ञापन


वर्जन :
मामले की कोई जानकारी नहीं है, यदि पुलिस के सामने नकल हो रही है तो यह बहुत ही गंभीर मामला है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक

शिक्षा मंत्री का अजीब तर्क
नकल के कुछ जगह समाचार आए हैं। हम प्रबंध कर रहे हैं। सब जानते हैं। रोहतक के मेडिकल कॉलेज के टेस्टों में किस तरह से योजनाबद्ध तरीके से नकल चलती थी। हमने नकल पर रोक लगाई है। - राम बिलास शर्मा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ उड़नदस्तों ने 60 परीक्षा केंद्रों का किया दौरा, महज पांच नकलची पकड़े
शनिवार को हुई परीक्षा में जिले के तीनों उप मंडलों में अलग-अलग नौ उड़नदस्तों ने जिले के तीन उप मंडलों में बने 66 में से 60 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर इन उड़नदस्तों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्र्रों पर पांच नकल के मामले पकड़े। रोहतक में चेयरमैन की फ्लाइंग ने दो व प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने नकल का एक मामला पकड़ा है। वहीं रोहतक उप मंडल में उपायुक्त, एसडीएम, सचिव व डीईईओ की फ्लाइंग को नकल का एक भी मामला पकड़ में नहीं आया। महम उप मंडल में एसडीएम की फ्लाइंग ने नकल के दो मामले पकड़े थे। उसके अलावा जिले में नकल का एक भी मामला पकड़ में नहीं आया। इसके साथ साथ इन उड़न दस्तों ने महम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निंदाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखनमाजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाक्समा के परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप माना है।


जैमर लगाना ज्यादा खर्चीला काम है : चेयरमैन
जिले में दसवीं व बारहवीं की तीन दिन में तीन परीक्षाएं हुई हैं। तीनों परीक्षाओं में प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही बाहर आ गया था। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि संबंधित अधिकारी इन परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने से नहीं रोक पा रहे हैं। जिसके चलते विभिन्न परीक्षा केंद्रों से इन तीनों दिनों नकल के मामले पकड़ में आ रहे हैं, साथ ही कुछ परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई है, साथ ही कुछ परीक्षा केंद्र स्थानांतरित किए गए हैं। जब इस संबंध में अमर उजाला की टीम ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि इसका कोई स्थाई समाधान नहीं है। परीक्षाओं में जैमर लगाने की बात कही तो उन्होंने इस आइडिया को ज्यादा खर्चिला बताकर नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed