{"_id":"5c71b1bfbdec22736c04d6de","slug":"21550954943-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 16 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 16 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 16 हजार
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 के निवासी एक व्यक्ति के खाते से किसी व्यक्ति ने साढ़े 16 हजार 599 रुपये निकाल लिए। शातिर ने कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर व्यक्ति को चपत लगाई। सेक्टर छह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 के निवासी रोशनलाल जून ने कहा है कि कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक शख्स की कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह ओरियंटल बैंक से है और आपका एटीएम कार्ड अपग्रेड करना है। उसने बातों में उलझा कर एटीएम का नंबर पूछा तो मैंने बता दिया। उसी दिन मेरे खाते से आठ हजार रुपये निकल गए। इसके बाद फिर से मनीष नाम के एक शख्स की कॉल आई। उसने भी कार्ड अपग्रेड करने की बात कही। यह कॉल शाम करीब छह बजे आई थी। जब मैंने कॉलर से कहा कि इस समय कौन सा बैंक खुलता है तो उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद मेरे खाते से फिर से 8599 रुपये निकल गए। इसके बाद मैंने बैंक में कॉल कर अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया।