फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित : नगर निगम चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया8 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया

संशोधित : नगर निगम चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया8 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया

Sat, 15 Dec 2018 02:55 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : नगर निगम चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया8 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया
संशोधित...........
विज्ञापन


आदरणीय संपादक जी के ध्यानार्थ..........

फोटो सहित........
नगर निगम चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल गरमाया
हेडिंग : हम चरित्रवान लोगों के साथ, वे सट्टे बाजारियों के साथ खड़े होेंगे : मनोहर लाल, सट्टेबाज सारे उधर, जमीन, रेत, पत्थर व दाल-रोटी तक हजम कर गए : भूपेंद्र हुड्डा
- भाजपा के मंत्री धनखड़ व ग्रोवर ने फिर दिलाई दंगों की याद
- पूर्व सीएम बोले, प्रकाश आयोग की रिपोर्ट क्यों दबा रही सरकार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम चुनाव में मतदान से 48 घंटे पहले शहर के सियासी माहौल में नेताओं की बयानबाजी से तनाव पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से कहा है कि दो दिन बेहद अहम हैं। उल्टे सीधे कामों पर भी नजर रखनी है। क्योंकि हम चरित्रवान लोगों के साथ खड़े हैं, जो जैसा बताया वे सट्टे बाजारियों के साथ खड़े होंगे। उनके काम अलग तरह के होते हैं। उन सबसे बचकर रहना है। वे ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि निगम चुनाव में कांग्रेस मैदान छोड़कर चल गई, जबकि इनेलो ने करनाल में प्रत्याशी ही नहीं उतारा। एक-दूसरे को जूते दिखाने वाले करनाल में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दलों को इस तरह नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सीएम से मुकाबला करना चाहिए। पहले सीएम आवास में दलाल घूमते थे, अब दिखाई नहीं देते। सीएम ने कहा कि पांच राज्यों में जीत के नाम कांग्रेस ऐसे उछल रही है, जो अच्छी पिच पर कई पारियों में नाकाम रहने पर क्रिकेट खिलाड़ी दो रन विरोधी से ज्यादा बनने पर उछलता है। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया कि केंद्र की प्रक्रिया पाक साफ थी। मुख्यमंत्री बोले, उन्हें ड्रम बीटर कहने वालों ने लैंड लूटर बनकर रोहतक की जमीन डीलरों को लुटवा दी। 1990 से सीएम आफिस को मिली सीएलयू की पावर क्यों वापस नहीं की। भाजपा सरकार ने इसे आते ही डायरेक्टर आफिस को दिया। विरोधी जमीन लूट कर अपनी कई पीढ़ियों का इंतजाम करते हैं, जबकि मोदी, योगी व मनोहर को कौन सी पीढ़ी का इंतजाम करना है। सीएम बोले, उनके पास तो तीन एकड़ जमीन थी। उसमें से एक एकड़ एक संस्था को दे दी। कोई अच्छा कार्य मिला तो बची दो एकड़ भी दान कर दूंगा। निगम चुनाव पर सीएम ने कहा कि इसका सीधा असर लोकसभा व विधानसभा पर पड़ेगा। आखिरी दो दिन बेहद अहम हैं। लोग बड़े उल्टे-सीधे काम करते हैं। नजर रखना। हम चरित्रवान लोग हैं, सट्टेबाजों से बचकर रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ बोले, बच्चों की बसों को जलाने वाले को भूलना मत
वहीं, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को वोट मत देना, जिससे तुम्हारे बच्चों में सट्टेबाजी के संस्कार आएं। ऐसे व्यक्ति को वोट देना, जिससे अच्छे संस्कार मिले। फरवरी 2016 में स्कूली बच्चों की बसों को जलाया गया। वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने पुराने शहर की तरफ 10 साल झांककर नहीं देखा।
.............................
सट्टेबाज सारे उधर, जमीन, रेत, पत्थर व गरीब की दाल-रोटी तक हजम कर गए : भूपेंद्र हुड्डा
: मंत्री मनीष ग्रोवर कुछ नहीं, निगम चुनाव में सीएम को आना पड़ा वोट मांगने
वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनके मेयर प्रत्याशी पुराने कांग्रेसी वर्कर हैं। सारे सट्टेबाज तो उधर हैं, मंत्री-संतरी बन गए। वे माडल टाउन स्थित कैंप आफिस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि रोहतक में 36 बिरादरी एक है। माहौल खराब करने के लिए बयानबाजी की जा रही है। अगर भाजपा नेताओं में हिम्मत है तो प्रकाश आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करे। रिपोट में अधिकारियों से लेकर सीएम आफिस तक जिम्मेदार ठहराया गया है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा बोले, भाजपा नेताओं का हाजमा काफी मजबूत है। वर्क बोर्ड की जमीन, खनन के पत्थर, यमुना की रेत और आम आदमी की दाल-रोटी तक हजम कर ली। वहीं, करनाल में इनेलो व कांग्रेस एक ही प्रत्याशी को समर्थन देने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि प्रत्याशी के पास इनेलो का सिंबल नहीं, बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।


भाजपा नेता बहुरूपिये, जनता करेगी इलाज
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर हुड्डा ने कहा कि मनीष ग्रोवर कुछ नहीं है। सीएम मनोहर लाल तक को प्रचार करने रोहतक आना पड़ा। पहली बार देखा मुख्यमंत्री निगम चुनाव में वार्डों में घूम रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि वे कभी निगम चुनाव में प्रचार नहीं करते। दंगों पर कहा कि प्रकाश आयोग की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार है। यही कारण है कि सरकार रिपोर्ट को उजागर नहीं कर रही। भाजपा नेता बहुरूपिये हैं, इनका इलाज जनता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed