{"_id":"5c0c34dfbdec2241716756df","slug":"21544303839-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रेल ट्रैक पर आज नहीं चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना रेल ट्रैक पर आज नहीं चलेंगी ट्रेनें
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक-पानीपत रेल मार्ग आज रहेगा बाधित, चार ट्रेनें रहेंगी रद
रोहतक-पानीपत-जींद ट्रेन रवाना होने के बाद ट्रैक पर लगेगा ब्लॉक
पानीपत रेल ट्रैक पर साईं मंदिर से 300 मीटर तक एक फुट तक एलाइनमेंट करके सीधे की जाएगी रेल की पटरी
नहीं चलेंगी ये ट्रेनें : 11:15 बजे पानीपत जाने वाली पैसेंजर, शाम 4.35 आने वाली पानीपत पैसेंजर, जींद पैसेंजर, दोपहर 2:10 बजे जींद जाने वाली पैसेंजर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक-पानीपत रेल मार्ग पर रविवार को साईं मंदिर से 300 मीटर तक लाइन एलाइनमेंट होगा। इससे सात घंटे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा। यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तय किया है कि सुबह 9:30 बजे रोहतक-पानीपत से होते हुए जींद जाने वाली पैसेंजर को रवाना करने के बाद ब्लॉक लगेगा।
पानीपत-रोहतक रेल मार्ग से ट्रेन के गुजरते समय शहर में चार स्थानों पर बैरियर लगाने पड़ते हैं इस कारण शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए 4.8 किमी. का एलीवेटेड रेल ट्रैक बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकारी बताते हैं कि निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ट्रैक का एलाइनमेंट (कर्व) सही किया जाना है, जो एक फुट तक सीधे होगा। यह कर्व साईं मंदिर से 300 मीटर दूर तक है। रेलवे ट्रैक का एलाइनमेंट होने के बाद ट्रैक काफी हद तक सीधा हो जाएगा और इससे कर्व पर पैदा होने वाला खतरा खत्म हो जाएगा। रेलवे अधिकारी बताते हैं कि सुबह 9:30 बजे रोहतक से पानीपत होते हुए जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54007 से काफी लोग यात्रा करते हैं, इसलिए तय किया गया है कि इस पैसेंजर ट्रेन के जाने के बाद ब्लॉक लिया जाएगा। जो शाम को ही खुलेगा। इससे 11:15 बजे पानीपत जाने वाली पैसेंजर 54025, शाम 4.35 आने वाली पानीपत पैसेंजर 54026, जींद पैसेंजर, दोपहर 2:10 बजे जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
रेलवे की निर्माण इकाई के एसएसए अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक का एलाइनमेंट सुबह पैसेंजर ट्रेन के रवाना होने के बाद लगेगा। यह ब्लॉक सात घंटे तक लगेगा, जिसकी वजह से इस मार्ग पर अप-डाउन की ट्रेनों को आवागमन नहीं हो सकेगा। वह बताते हैं कि 300 मीटर के कर्व को एलाइनमेंट करके एक फुट तक खोला जाएगा।