{"_id":"5ad3c18e4f1c1b05418b4a89","slug":"21523827086-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया पर मिसाइल हमले के विरोध में एसयूसीआई ने ट्रंप का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरिया पर मिसाइल हमले के विरोध में एसयूसीआई ने ट्रंप का पुतला फूंका
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या केएम 06- एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की ओर से सुभाष चौक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
सीरिया पर मिसाइल हमले के विरोध में एसयूसीआई ने ट्रंप का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमेटी रोहतक ने साम्राज्यवादी देशों अमेरिका ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से सीरिया पर मिसाइलों के हमले के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही डोनाल्ट ट्रंप को साम्राज्यवादी सरगना बताते हुए उनका पुतला फूंका गया। एसयूसीआई के अखिल भारतीय महासचिव प्रभास घोष के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया।
पार्टी के कार्यकर्ता सोनीपत स्टैंड पर इकट्ठे हुए और मिनी सचिवालय से नारेबाजी करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर पहुंचे। वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कामरेड अनूप सिंह मातनहेल ने की। प्रदर्शन में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य जयकरण, रामफल, ईश्वर सिंह राठी और जिला कमेटी सदस्य वेदपाल दांगी, किसान नेता रामकरण, छात्र नेता हरीश कुमार, उमेश कुमार मौर्य, युवा नेता संदीप मेहरा आदि मौजूद रहे।