{"_id":"5ababab04f1c1b21578b6eb5","slug":"21522186928-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल ही जीवन : हुड्डा खाप की चबूतरे पर हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल ही जीवन : हुड्डा खाप की चबूतरे पर हुई पंचायत
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 27 आरओएच 117 : बंसतपुर गांव में बुजुर्गों को सम्मानित करती सर्व हुड्डा खाप।
फ्लैग : जल ही जीवन : सर्व हुड्डा खाप आई सामने, पंचायत में फैसला
हेडिंग : पीने का पानी व्यर्थ में बहाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
: पहले समझाएंगे, नहीं मानने पर थाने में कराई जाएगी रिपोर्ट दर्ज, डीजे पर भी लगाया प्रतिबंध
: पुलिस व अदालत से बाहर झगड़ों का निपटारा करने वाले गांवों को किया जाएगा सम्मानित
: 11 बुजुर्गों व 40 खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सर्व हुड्डा खाप की विशेष पंचायत बंसतपुर गांव में खाप के चबूतरे पर हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि गांवों में व्यर्थ में गलियों के अंदर पीने का पानी बहाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। पहली बार में संबंधित व्यक्त पानी न बहाने के लिए मान जाता है तो ठीक है। इसके बाद पुलिस थाने में पंचायत के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
खाप के प्रवक्ता कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि सर्व हुड्डा के अंतर्गत 47 गांव आते हैं, इसमें 10 गांव सोनीपत जिले के भी शामिल हैं। सर्व हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा की अध्यक्षता में चबूतरे पर पंचायत हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। गर्मियों में गांवों के अंदर पानी की कड़ी किल्लत हो जाती है। जब भी सप्लाई का पानी आता है तो गांवों में जगह-जगह नलों से पानी व्यर्थ गलियों में बहता रहता है। सर्व हुड्डा खाप ने फैसला लिया है कि पंचायतों को पत्र लिखकर पानी बहाने वालों को पहले समझाने और जुर्माना लगाने। इसके बाद भी न मानने पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा। क्योंकि पानी बचाने की जिम्मेदारी अकेले अधिकारियों की नहीं, बल्कि समाज की भी है। दूसरा, खाप से जुड़े गांवों में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। क्योंकि डीजे से गांवों के युवाओं में लड़ाई झगड़ा, बेटियों से अभद्र व्यवहार सहित दूसरी बुराईयां आ रही हैं। तीसरा गांवों में लोगों समझाया जाएगा कि वे भाईचारे वाले गांवों में रिश्ते न करें। सर्व हुड्डा खाप बाकायदा इसके लिए गांवों की सूची उपलब्ध कराएगी।
बाक्स
11 बुजुर्ग व 40 खिलाड़ी सम्मानित
खाप पंचायत में सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले 11 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया, इसमें रणबीर हुड्डा पूर्व सरपंच किलोई दोपाना, कृष्ण हुड्डा पूर्व सरपंच किलोई खास, रामनांद रुड़की, शोभाराम कंसाला, रणधीर पोलंगी, सतबीर रिठाल, जगवंता सांघी, जीता खिड़वाली, राजमल मकड़ौली खुर्द, रणबीर मोई हुड्डा के अलावा ब्राह्मणवास व फरमाणा सोनीपत गांव का एक-एक बुजुर्ग शामिल हैं। जबकि खेलों में गांवों का नाम रोशन करने वाले 40 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।