{"_id":"5a3c0f334f1c1ba7678c317c","slug":"21513885491-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बाढड़ा।
बेरला गांव के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरला निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई बेरला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक मैहड़ा गांव स्थित एक क्रशर पर कार्यरत था। वह क्रशर पर जाने के लिए अपनी बाइक पर घर से निकला था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दीपक की सड़क हादसे में मौत हो गई है और उसका शव गुड़ाना मोड़ के समीप पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।