{"_id":"5a11ff034f1c1b6d548be1a0","slug":"21511128835-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू..
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेल के मैदान से लेकर जीवन में जीत का होना चाकिहए जज्बा
- कुलपति ने किया नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी पुरूष एवं महिला वर्ग चैंपियनशिप का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खेल के मैदान में, तथा जीवन के मैदान में हमेशा जीत का जज्बा बनाए रखें। मन में कभी हार का भाव न लाएं। चुनौतियों से जूझने का जुनून यदि अपने अंदर विकसित करेंगे तो कभी हार नहीं सकते। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कुलपति प्रो. बिजेन्द्र कुमार पुनिया ने आज ये उद्गार नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी पुरूष एवं महिला वर्ग चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कहा।
कुलपति प्रो. बिजेन्द्र कुमार पुनिया ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने प्रतियोगिता को खेल की भावना से खेलने तथा सकारात्मक सोच से आगे बढऩे का संदेश दिया। एमडीयू स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य तथा डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के प्राचार्य डा. सतीश आहुजा ने स्वागत भाषण दिया। एमडीयू के निदेशक खेल डा. डीएस ढुल ने कबड्डी चैंपियनशिप में भाग ले रही टीमों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता बारे विस्तृत ब्यौरा दिया।
कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में अर्जुन अवार्डी प्रतिष्ठित कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक राममेहर सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। राम मेहर सिंह को कुलपति प्रो. पुनिया ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में युवा गायक मासूम शर्मा ने परफार्म किया। उन्होंने हरियाणा को महिमामंडित करते हुए गीत प्रस्तुत किया। मासूम ने कबड्डी खेल पर भी एक गीत की प्रस्तुति दी। प्रतिष्ठित हरियाणवी संगीतकार राममेहर भी समारोह में उपस्थित रहे। एमडीयू स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्षा एवं एमकेजेके महाविद्यालय की प्राचार्या डा. कृष्णा चौधरी ने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन समारोह में खेल कार्यालय के प्रशिक्षकगण, कबड्डी प्रशिक्षक नवीन कुमार, उप निदेशिका खेल डा. शकुंतला बैनीवाल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, सहायक कुलसचिव महेन्द्र पाल, प्रतिभागी टीमों के प्रबंधक-प्रशिक्षक, खिलाड़ी, आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 45 टीमें तथा महिला वर्ग की 24 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 23 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
2..
कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति
- अलग-अलग सभागार में हुआ आयोजन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 37वें इंटर जोनल यूथ फेस्टीवल यूनिफेस्ट 2017 में रविवार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता शास्त्रीय नृत्य इवेंट, सूफियाना कव्वालियों तथा हरियाणवी लोक नृत्यों में देखने को मिली।
एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में कत्थक, भरत नाट्यम समेत अन्य शास्त्रीय नृत्यों की बानगी- क्लासीकल डांस इवेंट में देखने को मिली। टैगोर सभागार में प्रतिभागी टीमों ने अपनी शानदार कव्वालियों से रूहानी माहौल बना दिया। डीडीई कांफ्रेंस हॉल में इलोक्यूशन इवेंट में भारतीय संस्कृति के विविध पहलुओं पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। भारतीय संस्कृति की धाक पूरे विश्व में बनी है, ऐसा प्रतिभागियों का कहना था। डीडीई कांफ्रेंस हॉल में ही प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज मास्टर का दायित्त्व निर्वहन प्राध्यापक डा. सुरेन्द्र सिंह यादव ने किया।
टैगोर सभागार कला गगन में ज्यामीतिय डिाजइन्स पर सुंदर रंगोली प्रतिभागियों ने बनाई। फोटोग्राफी इवेंट में लाइट एंड शैडो पर प्रतिभागियों ने तस्वीरें खिंची।
गीत-संगीत, नाटक-साहित्यिक-कला इवेंट्स में लगभग 1200 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यूनिफेस्ट 2017 को यादगार बना दिया।