{"_id":"6650e8e905dc6afc180a9fc4","slug":"2115-policemen-on-duty-in-elections-jhajjar-news-c-198-1-rew1001-204829-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव में 2115 पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव में 2115 पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी
Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के तहत शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान के लिए जिले में 2115 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि मतदान को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में डायल 112, थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष पर सूचित किया जा सकता है। जिले में कुल 2115 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ होमगार्ड की तैनाती पर भी रहेगी। कुल 503 लोकेशन पर स्थित 781 बूथ पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एक कंपनी बीएसएफ के जवाब तैनात रहेंगे। कुल 55 पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज डीएसपी होंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर 25 ईआरवी (डायल-112 वाहन) तैनात रहेगी।
शराब की बिक्री रहेगी बंद
रेवाड़ी। मतदान के चलते शनिवार शाम 6 बजे तक जिले में शराब की बिक्री बंद रहेगी। एसपी ने बताया कि थाना प्रबंधक होटल ढाबा व धर्मशाला को चेक करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो कि कोई बाहरी राजनीतिक व्यक्ति किसी गतिविधि को अंजाम देने के लिए यहां रुका ना हो। बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रभाव में आने से लेकर अब तक माहौल शांतिपूर्ण रहा है। आमजन से अपील है कि चुनाव के दिन व चुनाव के बाद भी माहौल शांतिपूर्ण रखें।