फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चिंताजनक : असिस्टेंट सुप्रीडेंट साक्षात्कार में नहीं दे सके सवालों के जवाब

चिंताजनक : असिस्टेंट सुप्रीडेंट साक्षात्कार में नहीं दे सके सवालों के जवाब

Sun, 30 Dec 2018 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
चिंताजनक : असिस्टेंट सुप्रीडेंट साक्षात्कार में नहीं दे सके सवालों के जवाब
रोहतक। नगर निगम के अधिकारियों का सामान्य ज्ञान उस स्तर का नहीं है, जिस स्तर का होना चाहिए। शनिवार को कार्यालय अधीक्षक बनाने के लिए आयुक्त ने चार असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट का साक्षात्कार लिया। चार में से तीन यह नहीं बता पाए कि सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चयन के लिए हाउस में संबंधित एरिया का विधायक व सांसद अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे या नहीं। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने पास काम के दौरान नगर निगम एक्ट की कॉपी रखें।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि नगर निगम कार्यालय अधीक्षक बिजेंद्र फौजी हर रोज महम के पास के गांव से आते हैं। सर्दी के मौसम में आने व जाने की दिक्कत के चलते चार्ज छोड़ने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने शनिवार दोपहर कार्यालय के चार असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट को कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया। इसमें नगर सुधार मंडल से सुरेंद्र गोयल, लॉ ब्रांच से मदन शर्मा, बिजली ब्रांच से संदीप कुमार व कार्यभार का इंतजार कर रहे राजेश लोहट शामिल हैं।
विज्ञापन

----------
आयुक्त ने यूं पूछे प्रमोशन के लिए सवाल, ये मिले जवाब

मदन : लॉ ब्रांच
सवाल : पैरोकार किस भाषा का शब्द है?
जवाब : नहीं पता, एक्ट में देखकर बताएंगे।
सवाल : एक साल में कितनी कोर्ट में स्टेटमेंट दी? टाइप हिंदी या अंग्रेजी में करते हैं?
जवाब : सर, अब स्टेटमेंट नहीं देते। टाइप नहीं आती कोई भी।
....
सुरेंद्र गोयल : नगर सुधार मंडल ब्रांच
सवाल : नगर निगम एक्ट के अंदर भाग 262 में क्या प्रावधान है?
जवाब : जमीन के बारे में।
सवाल : नगर निगम एक्ट के तहत सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के समय संबंधित विधायक या सांसद वोट डाल सकता है या नहीं?
जवाब : कोई जवाब नहीं....
सवाल : नगर निगम हाउस का कार्यकाल कितना है?
जवाब : पांच साल।
.......
राजेश लोहट, ब्रांच मिलने का इंतजार
सवाल : लोहट जी, आप बताएं एमएलए या एमपी सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट डाल सकते हैं या नहीं?
जवाब : कोई जवाब नहीं...
सवाल : नगर निगम हाउस का कार्यकाल कितना है?
जवाब : पांच साल होगा।
सवाल : अनुमान नहीं, नियम के तहत बताएं?
जवाब : कोई उत्तर नहीं आया।
......
संदीप कुमार : इलेक्ट्रिीशियन ब्रांच
सवाल : कहां कार्यरत हैं?
जवाब : पीए, बोले साहब पूरे ऑफिस की पॉवर सप्लाई देखते हैं।
सवाल : सुप्रीटेंडेंट असिस्टेंट कब से हैं?
जवाब : 3 साल से।
सवाल : पहले क्या काम करते थे?
जवाब : क्लर्क।
-------------
नगर निगम ऑफिस में नया अधीक्षक लगाया जाना है। ऐसे में आयुक्त ने चार असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट का साक्षात्कार लिया था।
-सत्यनारायण, पीए आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed