फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किसान ने की आत्महत्या

किसान ने की आत्महत्या

Mon, 08 Oct 2018 03:00 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक/सांपला
क्षेत्र के गांव अटायल में किसान ने बैंक से लिया गया 14 लाख का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव अटायल का 45 वर्षीय किसान नरेश खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बताया गया कि शनिवार की देर रात किसान ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नरेश ने दतौड़ के पीएनबी बैंक से लोन 14 लाख रुपये का लोन लिया हुआ था। उसने खेत में बाजरा और धान की फसल उगाई थी। बारिश के कारण फसल भी बर्बाद हो गई थी। इस कारण काफी समय से परेशान रहने लगा था। कर्ज न चुका पाने से क्षुब्ध होकर ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने भी पीड़ित किसान को प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। उधर, एसएचओ सांपला कुलबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिवार में एक बेटा और दो बेटी
किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। किसान के परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है जबकि दो बच्चे अभी अविवाहित हैं। छोटा बेटा राहुल एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। नरेश के दो भाईयों की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed