{"_id":"5b71f87442c79275c324780b","slug":"201534195828-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल मलिक के बयान की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल मलिक के बयान की निंदा की
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट समाज को गुमराह कर रहे यशपाल : मेहर सिंह मलिक
: कहा, एक तरफ यशपाल सीएम व वित्त मंत्री का विरोध करने की बात कहते हैं, दूसरा उनके हलके में जाने से मना कर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जाट आरक्षण संघर्ष संचालन समिति ने यशपाल मलिक के आंदोलन के ऐलान पर एतराज जताया है। सोमवार को सुभाष नगर में समिति के पदाधिकारियों की बैठक की गई। इस बैठक में मलिक के बयान की निंदा करते हुए संयोजक मेजर मेहर सिंह मलिक ने कहा कि मलिक के बयान के साथ ही उसकी साजिश भी बाहर आ गई है। एक तरफ तो मलिक सीएम की खिलाफत कर जाट समाज से उनके कार्यक्रमों का विरोध बात कह रहे हैं, दूसरी तरफ पीएम मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं। इससे साफ है कि असल में सिर्फ जाट समाज का आरक्षण के नाम पर चुनाव से पहले सरकार ध्रुवीकरण करना चाहती है, लेकिन अब जाट समाज मलिक की असलियत को समझ चुका है। मेजर मलिक ने कहा कि मलिक के अपने ही बयानों में दोगलापन भी नजर आता है। एक तरफ तो वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के कार्यक्रमों का विरोध किया जाए, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्रों में विरोध करने से बच रहा है। इससे साफ है कि वह उन्हें चुनावी फायदा पहुंचाना चाहता है।
बाक्स
आरक्षण के नाम पर न बहकाएं लोगों को
महासिंह देशवाल ने कहा कि आरक्षण के नाम पर लोगों को बहकाना गलत है। अब न तो कोर्ट में मामला लंबित है, न ही सर्वे के आर्डर हुए हैं। संविधान की धारा 16-4 और 340-1,2,3 की प्रक्रिया शुरु है। न ही इस पर सदन में अध्यादेश आ सकता है और न ही इसे शेड्यूल 9 की सूची में डाला गया है। वहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि किसी के मौलिक अधिकार का हनन होगा तो आरक्षण को न्यायिक समीक्षा से बाहर नहीं रखने देंगे। यहीं हाल मराठा आरक्षण का होने वाला है। इस दौरान मुख्य तौर पर कैप्टन राजेंद्र सिंह हुड्डा, मेजर मेहर सिंह मलिक, महासिंह देशवाल मौजूद रहे।