{"_id":"5b09d1ec4f1c1bf66e8b4b7c","slug":"201527370220-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा
Updated Sun, 27 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने की बैठक
रोहतक। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी की मीटिंग यूनियन कार्यालय सत्यम मॉल सोनीपत रोड पर शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेम घिलौड़िया ने की और संचालन जिला सचिव वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। मीटिंग में कर्मचारियों मांगे वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करना और स्टाफ क्वार्टरों से समान कार्य करवाना, वाटर वर्क्स पर उच्च पद सर्जित करवाना, पदनाम बदलना, ठेकेदारी प्रथा पर लगे कर्मचारियों का पीएफ का ब्यौरा देना व ईएसआई कार्ड बनवाना और कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाना आदि पर चर्चा हुई। प्रेम घिलौड़िया ने बताया कि 23 मई 2018 को राज्य कमेटी की मीटिंग सेक्टर 6 पंचकुला में हुई थी। इस मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि जो एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन बनी थी, उससे हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने आपसी विचारधारा न मिलने के कारण अलग कर दूसरे पंजीकरण पर काम करने का फैसला लिया। बैठक में राज्य उपप्रधान कृष्ण काद्यान, राजेंद्र लोहट, वेदराणा, विनोद हुड्डा, बिजेंद्र गुलिया, अजय शर्मा, जागन सिंह, संजय रिंढाणा आदि मौजूद रहे।