फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निगम

निगम

Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
निगम
कचरा उठाने से रोका तो पुलिस ने मारा प्रधान को डंडा
विज्ञापन

सफाई को लेकर शहर में हालात तनावपूर्ण, हड़ताली कर्मचारी व सरकार आमने-सामने
: पुलिस कर्मचारियों को जेसीबी के आगे से हटाने का कर रही थी प्रयास : थाना प्रभारी
: चार पुलिसकर्मियों पर लगे हैं आरोप, आज कराएंगे जांच पड़ताल : डीटीपी
: शहरी निकाय विभाग के निदेशक ने ली वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग, निजी एजेंसी से उठवाएं कचरा
: मैनेजर बोले, निजी एजेंसी कचरा उठाने को तैयार, बाधा डाल रहे हड़ताली कर्मचारी
: गांधी कैंप में व्यापारी आए सामने, पुराने बाजार से उठाया कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हड़ताली कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव के हालत बनते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात जब निगम प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच राज सिनेमा के पास से कचरा उठाने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया। पुलिस पर प्रधान संजय बिडलान व महिला प्रधान कौशल को डंडा मारने का आरोप लगाकर हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की बात कहकर मामले को शांत किया। इसके बाद टीम बिना कचरा उठाए लौट गई।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता श्रवण बोहत ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि निगम की टीम राज सिनेमा के पास से पुलिस सुरक्षा में कचरा उठा रही है। प्रधान संजय बिडलान के नेतृत्व में एक दर्जन सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और कचरा न उठाने के लिए कहा। उसी समय पुलिसकर्मी उनकी तरफ बढ़े और डंडे भांजने शुरू कर दिए। इसमें प्रशासन संजय बिडलान व महिला प्रधान कौशल को डंडा लगा। इससे सफाईकर्मी में रोष फैल गया। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


डीटीपी बोले, कल कराएंगे जांच, तब शांत हुए कर्मचारी
हंगामा कर रहे कर्मचारियों को समझाने के लिए निगम के डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय पहुंचे। कर्मचारियों ने चार पुलिसकर्मियों की तरफ इशारा किया। कहा, उन्हें डंडे मारने का हक नहीं था। वे शांतिपूर्वक अपना विरोध जता रहे थे। डीटीपी ने शुक्रवार को आला अधिकारियों से जांच का भरोसा दिलवाया। तब जाकर कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक के निर्देश, निजी एजेंसी से कचरा उठवाएं अधिकारी
उधर, शाम चार बजे शहरी निकाय विभाग के निदेशक आनंद मोहन शरण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश के अधिकारियों की मीटिंग ली। साथ ही निजी एजेंसी के माध्यम से शहरों के अंदर से कानून के दायरे में रहकर कचरा उठाने की सलाह दी। निदेशक के आदेशों का असर हुआ और देर रात निगम की टीम पुलिस बल के साथ कचरा उठवाने के लिए पहुंच गई, लेकिन हंगामे के चलते बैरंग लौटना पड़ा।

एजेंसी कचरा उठाने को तैयार, सुरक्षा दे प्रशासन
निजी एजेंसी शहर से जहां संभव है, वहां कचरा उठवा रही है। हड़ताली कर्मचारियों द्वारा कार्य में बाधा डाली जा रही है। अधिकारी सुरक्षा उपलब्ध करवाएं, एजेंसी कचरा उठाने को तैयार है।
रवि नांदल, मैंनेजर निजी कूड़ा लिफ्टिंग एजेंसी निगम

गांधी कैंप में व्यापारियों ने उठाया कचरा
वहीं, हालात बेकाबू होते देखकर व्यापारी खुद कचरा उठाने लग गए हैं। रात करीब 9 बजे पुराने गांधी कैंप बाजार में निगम के निवर्तमान पार्षद मदनलाल कुरड़ा, भाजपा नेता लवलीन टूटेजा ने व्यापारियों के साथ मिलकर कचरा उठवाकर पुरानी आईटीआई मैदान के डंपिंग प्वाइंट पर रखवाया।

नहीं उठाने देंगे कचरा, 108 घरों की पंचायत आज
सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाए दबाने का प्रयास कर रही है। किसी भी स्थिति में कचरा नहीं उठने देंगे। राज सिनेमा के पास पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को डंडे मारे। इसके विरोध में शुक्रवार शाम को पुराने बस स्टैंड के पास वाल्मीकि धर्मशाला में 108 परिवारों की महापंचायत होगी, जिसमें बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

श्रवण बोहत, नेता नगर पालिका कर्मचारी संघ

पुलिस और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि डंडे भांजे, मामले की शुक्रवार को जांच करवाएंगे। कर्मचारियों को शांत रहने की अपील की गई है।
कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम

मैं मौके पर मौजूद था, लेकिन कहीं डंडे मारने की घटना नहीं दिखाई दी। कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की गई है।
- गुलाब सिंह, तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed