फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रशासन ने ईंट भट्ठे से 9 श्रमिकों की कराई घर वापसी

प्रशासन ने ईंट भट्ठे से 9 श्रमिकों की कराई घर वापसी

Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने ईंट भट्ठे से 9 श्रमिकों की कराई घर वापसी
प्रशासन ने ईंट भट्ठे से 9 श्रमिकों की कराई घर वापसी
विज्ञापन

बादली।
बामड़ौला गांव स्थित ईंट भट्ठे से प्रशासन ने महिलाओं सहित पुरुष श्रमिकों को उनके घर भिजवाया है। श्रमिकों ने उपमंडल अधिकारी को भट्ठा मालिक पर बंधुआ बनाने का आरोप लगाते हुए घर वापसी करवाने की मांग की थी। प्रशासन की देखरेख में सभी मजदूरों को मेहनताना दिलवाने के बाद दिल्ली के रेलवे स्टेशन तक छुड़वाने का काम किया गया है।
जानकारी के अनुसार बामड़ौला गांव के डीबीसी ईंट भट्ठे के 9 श्रमिकों ने प्रशासन को लिखित में दी शिकायत में बताया था कि भट्ठा मालिक उनका मेहनताना नहीं दे रहा है और बंधुआ मजदूर बनाकर रखे हुए है। उन्हें कहीं भी जाने नहीं दिया जाता। जबकि वह अपने घर जाना चाहते हैं। मालिक उन पर निगरानी रखते हुए भट्ठे से बाहर नहीं निकलने दे रहा। श्रमिक किसी तरह से राशन लेने का बहाना बनाकर झज्जर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त से लिखित में शिकायत दी कि भट्ठा मालिक उन्हें घर जाने से रोक रहा है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की ओर से टीम का गठन किया गया। टीम की सहायता के लिए पुलिस को भी शामिल किया गया। प्रशासन द्वारा गठित टीम वीरवार की दोपहर डीबीसी ईंट भट्ठे पर पहुंची। भट्ठे पर मजदूरों से बातचीत की गई। जबकि भट्ठा मालिक को भी मौके पर बुलवाया गया। टीम ने मौके पर ही श्रमिकों को उनका मेहनताना दिलवाया और घरेलू सामान एकत्रित कर गाड़ी में डलवाने के बाद दिल्ली के रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा मुहैया करवाई। छुड़वाए गए श्रमिकों में 3 महिलाएं और 6 पुरुष श्रमिक थे। भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई से श्रमिक भी संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 9 मजदूरों को मुक्त करवाने का काम किया गया है जबकि भट्ठा मालिक पर उचित जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सभी श्रमिकों को उनके घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, नायब तहसीलदार, बादली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed