फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा.....का पलटवार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा.....का पलटवार

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा.....का पलटवार
फोटो सहित.....
विज्ञापन

----------------------
फ्लैग : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सीएम पर पलटवार, बोले
हेडिंग : साढ़े तीन साल में नहीं किया एक भी ऐसा काम, जिसकी तारीफ कर सकूं
सीएम को यह भी नहीं पता कि प्रदेश में पहले से चल रहा है आईआईएम, शिक्षा मंत्री को पता नहीं मोखरा में है महिला कालेज
इनेलो का वजूद खत्म, सड़क खुरचने वाले कर रहे जेल जाने का ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश के अंदर इवेंट मैनेजमेंट सरकार चल रही है। मुझसे विकास कार्यों की गिनती पूछने वाले बताएं उन्होंने अब तक के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में ऐसा कौन सा काम किया है, जिसकी मैं तारीफ कर सकूं। वे शुक्रवार को जिला बार में वकीलों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
सीएम के करनाल से ही चुनाव लड़ने के बयान पर हुड्डा ने कहा कि रोड शो के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश में अपने लिए सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। इस बयान पर आज भी मैं कायम हूं। समय आने पर पता भी लग जाएगा। क्योंकि प्रदेश के साथ-साथ करनाल के लोग भी भाजपा सरकार से काफी दुखी हैं। मैं बताना चाहूंगा कि मेेरे कार्यकाल में प्रदेश एजूकेशन हब बन गया था। पंचकूला में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय फैशन संस्थान, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में महिला विवि व मेडिकल कॉलेज, राजीव गांधी एजूकेशन सिटी, छोटूराम तकनीकी विवि, फरीदाबाद में मेडिकल कॉलेज, मेवात में मेडिकल संस्थान, डिफेंस विवि, रेवाड़ी में सैनिक स्कूल, बंसीलाल में विवि व मेडिकल कॉलेज, जींद में रणबीर सिंह हुड्डा विवि, रोहतक में आईआईएम व फाइन आर्ट विवि बनाना। वे भाजपा सरकार से पूछना चाहते हैं कि एक ऐसे शिक्षण संस्थान का नाम बताएं, जो प्रदेश में साढ़े तीन साल में स्थापित किया है। सीएम को तो यह भी पता नहीं कि रोहतक में आईआईएम पहले से चल रहा है, जबकि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को यह पता नहीं कि मोखरा में महिला कॉलेज पहले से स्थापित है। इतना ही नहीं, प्रदेश में पहली बार हुआ है जब खिलाड़ियों को सरकार के समारोह का बहिष्कार करना पड़ा है। एक भी खिलाड़ी को भाजपा सरकार ने नौकरी नहीं दी है। इस इवेंट मैनेजमेंट सरकार ने अब तक प्रचार पर पौने चार अरब पैसा खर्च कर दिया है। गुड़गांव में उद्योगपतियों का सम्मेलन कर छह लाख करोड़ निवेश का दावा किया था, लेकिन छह हजार करोड़ रुपये भी निवेश नहीं आया। क्योंकि प्रदेश में उद्योगपतियों के लिए सुरक्षित माहौल नहीं हैं। कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स
इनेलो में अब जेल जाने का ड्रामा किया जा रहा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो-बसपा गठबंधन के जेल भरो आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजीव-लोंगोवाल समझौते के तहत प्रदेश को हक का पानी मिल गया होता, लेकिन इनेलो ने विरोध कर दिया। अगर आज तक प्रदेश को हक का पानी नहीं मिला तो इसके लिए इनेलो जिम्मेदार है। अपना वजूद बचाने के लिए इनेलो द्वारा अब जेल भरने का नाटक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
राहुल गांधी तय करेंगे प्रदेश का संगठन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के अंदर संगठन में बदलाव करने के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अधिकृत है। वे जो भी फैसला लें। ईवीएम को लेकर जो हर चुनाव के बाद भ्रम की स्थिति हो जाती है। चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस मौके पर महम से विधायक आनंद सिंह दांगी, कलानौर से शकुंतला खटक, पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्तरा और बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed