{"_id":"5acbdb594f1c1bcf6a8b4aa3","slug":"201523309401-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार
चरखी दादरी।
सदर थाना पुलिस ने गांव रावलधी में एक रिहायशी कॉलोनी में बने प्लॉट से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 22 हजार की नकदी सहित 11 मोबाइल फोन, एक एलईडी, एक सेट अप बॉक्स व तीन बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव रावलधी निवासी अमित मंजीत, चंपापुरी निवासी आनंद, कमोद निवासी अमित व मंजीत के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने इनके खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। सोमवार सुबह इन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम को रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हैं। इस समय अगर दबिश दी जाए तो उक्त युवकों को मौके से काबू किया जा सकता है। इसके बाद सदर थाना प्रभारी अपनी टीम सहित व सदर थाना एसए संजय कुमार सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान शक के आधार पर उन्होंने एक प्लॉट में दबिश देकर अंदर बने कमरे के पास जाकर देख तो अंदर से कुछ युवकों की आवाजें सुनाई दी। टीम इंचार्ज जगराम ने बताया कि उक्त युवक फोन पर बातें करते सुनाई दिए। इसके बाद ज्यों ही पुलिस टीम अंदर पहुंची वहां बैठे पांच युवक हैरान रह गए। थाना प्रभारी की टीम ने सभी युवकों सहित वहां रखे सामान को अपने कब्जे में ले लिया और सदर थाना में फोन कर और पुलिस फोर्स भेजने के आदेश दिए। इसके बाद सदर थाना पुलिस एक और गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने वहां से 11 मोबाइल फोन, 22180 रुपये नकद, एक एलईडी, एक सेट अप बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी आरोपियों की तीन बाइकों को भी थाने ले आए।
वर्जन::
पुलिस सट्टेबाजों पर निगरानी रख रही है। पुलिस अधीक्षक ने आईपीएल मैचों को देखते हुए साइबर सैल को भी एक्टिव रहने के निर्देश जारी किए हैं। आगे भी पुलिस ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखेगी। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।