{"_id":"5a59255e4f1c1be4408b48a3","slug":"201515791710-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली रैक की चपेट में आई ट्रैक्टर ट्राली, रेल यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली रैक की चपेट में आई ट्रैक्टर ट्राली, रेल यातायात प्रभावित
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली रैक की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेल यातायात प्रभावित
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वीरवार को देर रात लाखन माजरा में सवारी गाड़ी के खाली रैक की चपेट में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। इसके बाद ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद रेल यातायात देर तक प्रभावित हो गया। आरपीएफ थाना रोहतक प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि ट्रेन का खाली रैक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया है। घटनास्थल पर ओवरब्रिज का काम चल रहा है। जल्दबाजी में ट्रैक को पार करने के चक्कर में ट्रॉली रेल ट्रैक में फंस गई। तभी ट्रेन का खाली रैक आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर ले कर फरार हो गया और ट्रॉली को ट्रैक के बीच में ही छोड़ गया। इतने में ट्रेन आ गई और ट्रॉली से टकरा गई। गनीमत रही इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।