{"_id":"5a382e314f1c1bca678c25e5","slug":"201513631281-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में महिला ने बच्\nची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में महिला ने बच् ची को दिया जन्म
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल मेडिकल संस्थान में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्त्री रोग विभाग के शौचालय में एक महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। दोनों को वार्ड नंबर दो में दाखिल कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार सुबह प्रीति नाम की महिला को गर्भधारण के चलते परिजन पीजीआई में लेकर पहुंचे, जहां प्रसव के लिए दाखिल कराया जा सके। दोपहर महिला स्त्री रोग विभाग में सीआरसी ओपीडी के नजदीक शौचालय में गई थी। वहीं पर उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। साथ आई परिवार की महिलाओं ने डाक्टरों को सूचित किया। महिला डाक्टर व नर्स मौके पर पहुंची और तत्काल महिला को माइनर ओपीडी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्ची को वार्ड नंबर दो में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन